फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी: इन पांच कारणों से शरीर में हो सकती है खुजली, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे

Sun, 04 Apr 2021 05:27 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 04 Apr 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
itching causes 5 reasons your skin itches uncontrollably
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर में खुजली होना एक आम समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है। दरअसल, इसमें शरीर के किसी हिस्से को खुजलाने की इतनी तीव्र इच्छा होती है कि आदमी कभी-कभी परेशान भी हो जाता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 350 साल पहले एक जर्मन डॉक्टर सैमुअल हैफेनरेफर ने खुजली की एक परिभाषा बताई थी, जो आज भी चलन में है। उनका कहना था कि खुजली शरीर को महसूस होने वाली ऐसी सनसनी है, जो खुजलाने से शांत होती है। हालांकि कभी-कभी खुजली इतना भयानक होती है कि खुजलाते-खुजलाते त्वचा से खून तक निकलने लगता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर शरीर में खुजली होती क्यों है? आइए जानते हैं इसके बारे में...

itching causes 5 reasons your skin itches uncontrollably
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य सम्बन्धी सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली अमेरिकी वेबसाइट मेडलाइन प्लस के मुताबिक, कुछ लोगों को कुछ तरह के खाने से एलर्जी होती है। अगर वो लोग ऐसा भोजन करते हैं, तो उन्हें खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को किसी दवा के साइड-इफेक्ट के कारण भी खुजली हो सकती है। 

itching causes 5 reasons your skin itches uncontrollably
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेडलाइन प्लस के मुताबिक, केमिकलयुक्त सौंदर्य उत्पादों के इस्तेमाल से भी खुजली हो सकती है। इसके अलावा केमिकलयुक्त हेयर डाई या हेयर कलर के इस्तेमाल से भी खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि इस संबंध में आप पहले डॉक्टर से राय ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
itching causes 5 reasons your skin itches uncontrollably
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेडलाइन प्लस के मुताबिक, किडनी की बीमारी या थायरॉयड की समस्या हो तो भी खुजली हो सकती है। इसके अलावा विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में आयरन की कमी से भी कई बार खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
itching causes 5 reasons your skin itches uncontrollably
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मेडलाइन प्लस के मुताबिक, सूखी त्वचा भी खुजली का एक मुख्य कारण होती है। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह के कीड़े ने काट लिया या जब त्वचा सोरायसिस (त्वचा संबंधी विकार) जैसी समस्या का सामना करती है, तब भी खुजली की समस्या पैदा हो सकती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर आप डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed