दुनिया को हर गम के बीच गुदगुदाने वाला बॉलीवुड का ये कॉमेडियन और एक्टर कादर खान आज खामोश है।दरअसल 81 साल के कादर खान इस समय प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की एक गंभीर बीमार से जूझ रहे हैं।उनके दिमाग काम करना बंद कर दिया है। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।लगभग 300 फिल्मों में काम कर चुके कादर खान लंबे समय से कनाडा में अपने बेटे के साथ रह रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या होती है ये बीमारी और क्या है इसके लक्षण।
कादर खान की हालत गंभीर, जानिए दिमाग की किस बीमारी से जूझ रहा है ये बेहतरीन कॉमेडियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादर खान पीएसपी यानी प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी से पीड़ित हैं, यह एक असामान्य मस्तिष्क विकार है जिसकी वजह से चलने, बोलने, निगलने, देखने और सोचने की क्षमता कम या खत्म हो जाती है। यह डिसऑर्डर मस्तिष्क में नर्व सेल्स के नष्ट होने के कारण होता है।
प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी के लक्षण:
चलते-फिरते शरीर में कंपन- इस बीमारी के शुरुआती लक्षण यह है कि व्यक्ति ठीक से चल-फिर नहीं पाता। जिसकी वजह से उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आंख की रोशनी हो जाती है कम- इस बीमारी के दौरान आंख की रोशनी कम होने लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं आपको दूर की चीज दिखनी बंद हो जाती है।
दिमाग को क्षति-इस बीमारी के दौरान व्यक्ति डिमेंशिया का भी शिकार हो सकता है, दिमाग में हानि के लक्षण, याददाश्त से जुड़ी दिक्कत, रोजमर्रा के काम में दिक्कत, अल्जाइमर की दिक्कत हो सकती है।
लक्षण-
अवसाद होना-इस बीमारी के दौरान व्यक्ति को अवसाद भी घेरने लगता है।
बोलने और सुनने में दिक्कत होना- इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बोलने और सुनने में दिक्कत महसूस होती है।
तेज रोशनी से दिक्कत होना- इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति तेज रोशनी सहन नहीं कर पाता।
नींद नहीं आना-इस बीमारी में रोगी को नींद नहीं आती है।