फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra 2026: पैरों में छाले और दर्द से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, यात्रा होगी आसान

Thu, 30 Jul 2026 10:07 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 30 Jul 2026 10:07 AM IST
सार

Kanwar Yatra 2026: आज से सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में शिवभक्तों ने भी कांवड़ यात्रा पर जाने की तैयारी शुरू कर ली है। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं तो पहले अपने पैरों को पैदल चलने के लिए तैयार करें। यहां हम आपको उसके लिए ही टिप्स देंगे।

विज्ञापन
kanwar yatra health tips in hindi kanwar yatra me paidal yatra kaise kare
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार - फोटो : AI
Kanwar Yatra 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा 2026 की भी शुरुआत हो गई हैं। लाखों शिवभक्त लंबी दूरी पैदल तय करके पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में कई दिनों तक लगातार पैदल चलना पैरों पर सबसे ज्यादा दबाव डालता है। 


यदि यात्रा से पहले पैरों को सही तरीके से तैयार नहीं किया जाए, तो छाले, सूजन, एड़ी में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और थकान जैसी समस्याएं सफर को मुश्किल बना सकती हैं। इसलिए कांवड़ यात्रा पर निकलने से कुछ दिन पहले पैरों की फिटनेस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। 

अगर आप भी इस साल कांवड़ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने पैरों को लंबी पदयात्रा के लिए तैयार करें ताकि पूरी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी कर सकें।
kanwar yatra health tips in hindi kanwar yatra me paidal yatra kaise kare
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार - फोटो : Freepik.com

पैरों की स्ट्रेचिंग करें

अगर आपको अगले हफ्ते यात्रा पर जाना है तो अभी से कांवड़ यात्रा से पहले रोज सुबह और शाम 5-10 मिनट तक पैरों की स्ट्रेचिंग करने की आदत डालें। एंकल रोटेशन, टो स्ट्रेच और काफ स्ट्रेच जैसे आसान व्यायाम पैरों की मांसपेशियों को लचीला बनाते हैं और लंबे समय तक चलने के दौरान दर्द व अकड़न की संभावना कम करते हैं। स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे पैरों में थकान कम महसूस होती है।

 
kanwar yatra health tips in hindi kanwar yatra me paidal yatra kaise kare
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
 पैरों की त्वचा का रखें ध्यान

लंबी पदयात्रा से पहले पैरों की त्वचा का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अगर एड़ियां फटी हुई हैं या त्वचा रूखी है, तो नियमित रूप से मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम लगाएं। पैरों के नाखून छोटे और साफ रखें, क्योंकि बड़े नाखून चलते समय दर्द या चोट का कारण बन सकते हैं। साफ और मुलायम त्वचा होने से छालों का खतरा भी कम रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanwar yatra health tips in hindi kanwar yatra me paidal yatra kaise kare
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार - फोटो : AI
 छालों से बचाव करें

कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे आम समस्या पैरों में छाले पड़ना है। इससे बचने के लिए ऐसे मोजे पहनें जो पसीना सोख लें और पैरों को सूखा रखें। यदि पहले भी लंबे सफर में छाले पड़े हैं, तो एंटी-ब्लिस्टर टेप या फुट पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अगर मोजे गीले हो जाएं, तो उन्हें तुरंत बदल लें।

 
विज्ञापन
kanwar yatra health tips in hindi kanwar yatra me paidal yatra kaise kare
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
 पैरों की मालिश करें

दिनभर चलने के बाद पैरों को आराम देना भी जरूरी है। रात में हल्के गुनगुने सरसों, नारियल या तिल के तेल से 10-15 मिनट तक पैरों की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मांसपेशियों का तनाव कम होता है और अगले दिन चलने के लिए पैरों को नई ऊर्जा मिलती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed