फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो 5 आदतें जो रखती हैं आपको हरदम फिट, क्या आप जानते हैं?

Wed, 29 Nov 2017 09:16 AM IST
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Know about those habits which help us to make fit
लोग जब भी बीमार पड़ते हैं, तो अपनी खराब सेहत के लिए किसी और को दोषी ठहराते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। बार-बार बीमार पड़ने की वजह आपकी बेतरतीब जीवनशैली है। अपनी दिनचर्या और जीवनशैली को दुरुस्त करके आप हमेशा सेहतमंद बने रह सकते हैं।


पढ़ें-बासी चावल खाने के ये 4 बेमिसाल फायदे सुनकर ताजे चावल खाना छोड़ देंगे आप
Know about those habits which help us to make fit
खूब पिएं पानी:

प्रत्येक व्यक्ति की पानी पीने की आवश्यकता उम्र और वजन के अनुसार अलग-अलग होती है। फिर भी एक वयस्क को प्रतिदिन ढाई से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। गर्मी हो या सर्दी शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। कुछ लोग सर्दी के मौसम में बहुत कम पानी पीते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। आप चाहें, तो गुनगुना पानी पिएं। इससे आप सर्दी-जुकाम और साइनस से बचे रहते हैं। 
Know about those habits which help us to make fit
विटामिन सी लें भरपूर:
विटामिन सी आपके प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने में काफी सहायता करता है। किसी भी व्यक्ति के शरीर में विटामिन सी की दैनिक आवश्यकता 60 से 90 मिलीग्राम है। खट्टे फलों जैसे संतरा, नींबू, मौसमी आदि में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इनका सेवन प्रतिदिन करें। नींबू-पानी सुबह पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about those habits which help us to make fit
पर्याप्त नींद है जरूरीः
नींद के अभाव का आपके प्रतिरक्षा स्तर के साथ एक सीधा संबंध है। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही है, तो आपको ठंड और फ्लू होने की अधिक संभावना है। इससे बचने के लिए प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद लें।
विज्ञापन
Know about those habits which help us to make fit
हाथों की साफ-सफाई:
दिन भर आपके हाथों में मोबाइल रहता है। आपकी उंगलिया कंप्यूटर की-बोर्ड पर दौड़ती रहती हैं। इन सभी चीजों में बैक्टीरिया रहते हैं, जो आपको दिखते नहीं। मोबाइल के प्रयोग के बाद, बिना हाथ धोए खाना खाने से ये शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, इसलिए खाने से पहले हाथों की साफ-सफाई जरूर करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed