फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलोपेसिया एरीटा के कारण कम उम्र में ही हो सकते हैं पूरे गंजे, जाने इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Sun, 04 Apr 2021 06:34 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 04 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
know the  symptoms and prevention of alopecia areata
एलोपीसिया एरीटा - फोटो : Istock

वातावरण में तेजी से बढ़ते जा रहे प्रदूषण और खाने में पोषक तत्वों की कमी के कारण मौजूदा समय में बालों के झड़ने की समस्या बहुत ही आम सी हो गई है। पुरुष ही नहीं महिलाओं में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बालों के तेजी से झड़ने की समस्या कुछ रोगों के कारण भी हो सकती है, एलोपेसिया एरीटा भी ऐसी ही एक गंभीर समस्या है जिससे दुनिया के तमाम लोग परेशान हैं। एलोपेसिया एरीटा एक तरह की ऑटोइम्यून बीमारी है जो लोगों में अप्रत्याशित रूप से बालों के झड़ने का कारण हो सकती है।


अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि कहीं आप भी तो एलोपेसिया एरीटा के शिकार तो नहीं हैं। आइए जानते हैं कि इसकी पहचान कैसे की जा सकती है साथ ही इससे बचाव के किन उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है?

know the  symptoms and prevention of alopecia areata
hair fall - फोटो : social media

क्या है एलोपेसिया एरीटा की समस्या?
एक आंकड़े के अनुसार अमेरिका में करीब 6.8 मिलियन यानी 68 लाख लोग एलोपेसिया एरीटा से ग्रस्त हैं। इस रोग में सिर पर छोटे-छोटे पैच के रूप में बाल झड़ने लगते हैं। कई लोगों में इस बीमारी के कारण पूरे खोपड़ी के बाल झड़ जाते हैं जबकि कुछ मामलों देखने को मिला है कि इस समस्या के कारण शरीर के अन्य हिस्सों के बाल भी गायब हो जाते हैं। 

know the  symptoms and prevention of alopecia areata
hair fall - फोटो : social media

एलोपेसिया एरीटा की समस्या किसी भी उम्र या लिंग के लोगों को हो सकती है, हालांकि ज्यादातर मामलों में 30 साल से कम आयु के लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है। इस बीमारी की पहचान के लिए देखा जा सकता है कि रोगी के सिर पर सिक्के के आकार के पैच नजर आते है। इन पैचों में बाल पूरी तरह से साफ हो जाते हैं। कुछ लोगों में ऐसे लक्षण दाढ़ी और पलकों के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the  symptoms and prevention of alopecia areata
hair fall - फोटो : HuffPost

बालों का झड़ना अचानक से, कुछ दिनों में या कुछ हफ्तों में विकसित हो सकता है। बालों के झड़ने से पहले प्रभावित हिस्से में खुजली या जलन हो सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पैच में रोम छिद्र नष्ट नहीं होते हैं इसलिए बाल फिर से उग सकते हैं। जिन लोगों के सिर में बालों के झड़ने के सिर्फ कुछ पैच दिखाई देते हैं उनके बालों के दोबारा आने की संभावना अधिक होती है।

विज्ञापन
know the  symptoms and prevention of alopecia areata
डेमो - फोटो : डेमो

क्यों होती है यह समस्या?
एलोपेसिया एरीटा का मुख्य कारण सफेद रक्त कोशिकाओं का बालों के रोम की कोशिकाओं पर हमला करना होता है। इसके चलते बालों की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं जिसके कारण बालों का उत्पादन और उनका बढ़ना रुक जाता है। वैज्ञानिकों को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि किन कारणों से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इस तरह से बालों के रोम कोशिकाओं पर हमला बोल देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed