सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पीरियड्स के दौरान खून के रंग से पता लगाइए अपना स्वास्थ्य, न करें नजरअंदाज

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 15 May 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
know your health by color of blood during periods
रक्त का रंग बदल जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

Medically Reviewed by Dr. Sadhna Raj

डॉ साधना राज

स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस

अनुभव- 16 वर्ष

मासिक धर्म के दौरान योनि से निकलने वाले रक्त पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये हमें हमारे स्वास्थ्य के बारे में बताता है। हालांकि यह समय-समय पर बदलता रहता है लेकिन यदि हर बार मासिक धर्म के समय यदि सामान्य रक्त नहीं निकल रहा है तो यह चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में ध्यान दें कि आपके रक्त का रंग कैसा है। रक्त का रंग योनि में होने वाले संक्रमण या किसी बीमारी के बारे में हमें सही समय पर बता देता है इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कई बार सर्वाइकल कैंसर के कारण भी मासिक धर्म के दौरान निकलने वाले रक्त का रंग बदल जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किस रंग का खून देता है किस बीमारी का संकेत। 

 

Trending Videos
know your health by color of blood during periods
शुरुआत के दिनों में देखा जाता है - फोटो : Pixabay

लाल गाढ़ा
यदि पीरियड्स के दौरान आपके शरीर से लाल गाढ़ा रक्त निकल रहा है तो यह आपके लिए अच्छा संकेत है। एकदम लाल रक्त ताजा होता है और ऐसा रंग सामान्य तौर पर शुरुआत के दिनों में देखा जाता है। ऐसे में आप यह मान सकते हैं कि आपका स्वास्थ्य और पीरियड्स एकदम नॉर्मल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know your health by color of blood during periods
इसके प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न दिखाएं - फोटो : social media

नारंगी 
यदि आपको पीरियड्स के दौरान नारंगी रंग का खून दिखाई पड़ रहा है तो यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। नारंगी रंग का रक्त निकलना मतलब योनि में इंफेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन या अन्य किसी बैकटीरिया के इंफेक्शन की संभावना है। ऐसा रक्त निकलने पर आपको अजीब सी महक भी आ सकती है इसलिए इसके प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न दिखाएं। 

know your health by color of blood during periods
यह सामान्य संक्रमण है - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रे
यदि ग्रे रंग का रक्त पीरियड्स में आ रहा है तो तय बात है कि आपकी योनि में इंफेक्शन हो रहा है। इसे बैक्टीरियल वेजाइनोसिस संक्रमण कहा जाता है। वैसे तो यह सामान्य संक्रमण है जो कि ठीक हो जाता है पर यदि इस प्रकार का रंग उन दिनों में आपको दिखाई दे रहा है, जब आप गर्भावस्था के आसपास के दौर में हैं तो यह गर्भपात का सूचक भी है। 

विज्ञापन
know your health by color of blood during periods
शरीर में रक्त पुराना हो चुका है - फोटो : amar ujala

ब्राउन
यदि पीरियड्स में रक्त का रंग ब्राउन दिखाई दे रहा है तो इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। इस तरह का रक्त निकलना सामान्य बात है और शुरुआती और पीरियड्स के खत्म होने के दौरान तो ये अधिकतर महिलाओं को दिखाई देती ही है। इसका अर्थ सिर्फ इतना है कि आपके शरीर में रक्त पुराना हो चुका है जो कि निकल रहा है तो अच्छी बात है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed