सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलाह: इन पांच बातों का रखें ध्यान तो कम हो सकता है कैंसर का खतरा, डब्ल्यूचओ ने दिया सुझाव

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 15 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
World health organization says we can lower our cancer risk by some ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसके मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और बंगलूरू के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इन्फॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च ने पिछले साल नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम की रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि साल 2025 तक देश में कैंसर के मामले 12 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। रिपोर्ट में यह आगाह भी किया गया था कि अगले पांच साल में कैंसर का शिकंजा भारत पर और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। हालांकि कुछ बातें ऐसी हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं...  

Trending Videos
World health organization says we can lower our cancer risk by some ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तंबाकू का प्रयोग न करें 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, तंबाकू का सेवन न करके हम कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। अगर आप बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि का सेवन करते हैं तो बेहतर है कि जितनी जल्दी हो इन्हें छोड़ दें। ये मुंह और फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World health organization says we can lower our cancer risk by some ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब कम पिएं 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कम मात्रा में शराब का सेवन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। दरअसल, कई लोगों को इसकी लत लग जाती है और वो नियमित रूप से शराब पीने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ध्यान रहे, इससे सिर और गले, लिवर, स्तन और कोलोरेक्टल जैसे कैंसर होने का खतरा बना रहता है। 
World health organization says we can lower our cancer risk by some ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नियमित रूप से व्यायाम करें 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, नियमित रूप से व्यायाम करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचा जा सकता है। कई अध्ययनों में भी यह साबित हो चुका है। साथ ही इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी बना रहता है। 
विज्ञापन
World health organization says we can lower our cancer risk by some ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वस्थ भोजन खाएं 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अगर आपका भोजन स्वस्थ है तो आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि मसालेदार भोजन, अतिरिक्त मिर्च की खपत, सोडा का इस्तेमाल और चावल का अधिक उपयोग कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed