फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतने किलो मीट खाकर बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटा देते थे दारा सिंह, ऐसे रहते थे फिट

Mon, 19 Nov 2018 03:43 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Legendary Wrestler Dara singh secret diet plan reveals on his birth anniversary
दारा सिंह - फोटो : self

दारा सिंह का जन्म 19 नवम्बर 1928 को पंजाब में हुआ था। वह अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान रहे। आज रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह का जन्मदिन है। रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह को पर्दे पर उनके अभिनय के लिए बल्कि अखाड़े में कई इतिहास रचने के लिए भी पहचाना जाता है। उन्होंने साल 1959 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को पराजित कर कामनवेल्थ की विश्व चैम्पियनशिप भी जीती थी। उन्होंने अपने समय में बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े की धूल चटाई है। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं आखिर क्या खाकर दारा सिंह खुद को इतना फिट और हेल्दी रखते थे।

Legendary Wrestler Dara singh secret diet plan reveals on his birth anniversary
Dara Singh

किसी भी इंसान को पूरा दिन तरोताजा और एनर्जी से भरा रहने के लिए सुबह किए हुए नाश्ते का बहुत बड़ा हाथ होता है।यही वजह है कि डॉक्टर भी लोगों को सुबह का नाश्ता मिस ना करने की सलाह अक्सर देते हैं। लेकिन दारा सिंह इसके ठीक विपरीत काम किया करते थे।बता दें, दारा सिंह पूरे दिन की इस सबसे जरूरी खुराक को हमेशा मिस करते रहे हैं। 83 साल की उम्र में भी दारा सिंह नाश्ता मिस करके सिर्फ लंच और डनर ही किया करते थे।   

Legendary Wrestler Dara singh secret diet plan reveals on his birth anniversary
Dara Singh

खुद को फिट रखने के दारा सिंह रोजाना दस सिल्वर के वर्क के साथ 8 रोटी एक समय में खाते थे।इसके अलावा दारा सिंह रोजाना दो लीटर दूध और आधा किलो मीट भी खाते थे। जिम करने वाले कई लड़के अपनी बॉडी बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन और स्टेरॉइड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दारा सिंह की नार्मल डाइट से बनाई गई बॉडी ये साबित करती है कि एक अच्छी खुराक से भी आप अपनी अच्छी बॉडी बना सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Legendary Wrestler Dara singh secret diet plan reveals on his birth anniversary
रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह
लंबी चौड़ी कद काठी वाले दारा सिंह रोजाना अपनी डाइट में 100 ग्राम बादाम, मुरब्बा और घी को जरूर शामिल करते थे।
विज्ञापन
Legendary Wrestler Dara singh secret diet plan reveals on his birth anniversary
रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह
कसरत करने के बाद दारा सिंह रोजाना ठंडाई पीते थे। इसके अलावा वो चिकन या फिर लैंब सूप पीने के भी शौकीन थे। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए इतना खाने वाले दारा सिंह हफ्ते में एक दिन उपवास भी रखते थे। दारा सिंह ऐसा इसलिए करते थे ताकि उनके शरीर से सारे टॉक्सिन्स निकल जाएं और उनका मेटाबोलिज्म दुरुस्त होता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed