फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: भीषण ठंड पड़ने से पहले अभी कर लें ये तैयारियां, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

Tue, 28 Oct 2025 01:40 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 28 Oct 2025 01:40 PM IST
सार

धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है, अब सुबह और शाम में ठंड लगना शुरू हो चुका है। ऐसे में अभी से अपने शरीर को भीषण ठंड के लिए तैयार करना शुरू कर देना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अभी से क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

विज्ञापन
Make these preparations now before the severe cold sets in diseases will stay far away
सर्दी-जुकाम - फोटो : Freepik.com

How To Prepare Before Winter ?: अक्तूबर का महीना खत्म हो रहा है, और इसके साथ ही तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाता है। सर्दियों का मौसम जहां एक तरफ राहत देता है, वहीं दूसरी ओर यह सर्दी-जुकाम, फ्लू, जोड़ों के दर्द, अस्थमा और हृदय संबंधी समस्याओं जैसे कई बीमारियों के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) और बच्चों को इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) जल्दी प्रभावित होती है। 



इससे पहले कि कड़ाके की ठंड दस्तक दे और आपकी सेहत पर भारी पड़े, जरूरी है कि आप अभी से कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी तैयारियां कर लें। इसके लिए सिर्फ गर्म कपड़े नहीं पहनना है, बल्कि आहार, हाइड्रेशन और घर के वेंटिलेशन से जुड़ी सावधानियां पर भी ध्यान देना जरूरी है, जो आपको पूरे मौसम स्वस्थ बनाए रखेंगी और बीमारियों को कोसों दूर रखेंगी।

Make these preparations now before the severe cold sets in diseases will stay far away
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

डाइट में ये बदलाव करें
सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए अभी से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना शुरू कर दें। अपनी डाइट में हल्दी वाला गर्म दूध, गुड़, तिल और अदरक को जरूर शामिल करें। ये पारंपरिक खाद्य पदार्थ आपके शरीर को अंदर से प्राकृतिक गर्मी देते हैं और मौसमी संक्रमणों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं। इन चीजों का नियमित सेवन करने से आपका शरीर वायरस और सर्दी-जुकाम का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाता है।


ये भी पढ़ें- Air Pollution: प्रदूषण से कराहती दिल्ली, ओपीडी में बढ़े मरीज; बच्चों की सेहत के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Make these preparations now before the severe cold sets in diseases will stay far away
च्यवनप्राश - फोटो : instagram

च्यवनप्राश का सेवन करें
सर्दियों से पहले च्यवनप्राश को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना एक शानदार आयुर्वेदिक उपाय है। च्यवनप्राश विटामिन सी और कई जड़ी-बूटियों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बहुत तेजी से बढ़ाता है। रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है।


ये भी पढ़ें- Air Pollution: बच्चों के सेहत पर क्या असर डालती है 300 AQI वाली जहरीली हवा? जरूर बरतें ये सावधानियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Make these preparations now before the severe cold sets in diseases will stay far away
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
ठंड के मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग अक्सर पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए, भले ही प्यास न लगे, तब भी गुनगुना पानी, हर्बल चाय या गर्म सब्जियों का सूप नियमित रूप से पीते रहें। शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रखना बीमारियों से लड़ने वाली कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है, जिससे आप पूरे मौसम स्वस्थ रहते हैं।

विज्ञापन
Make these preparations now before the severe cold sets in diseases will stay far away
ठंडी वाले कपड़े निकाल लें - फोटो : Adobe Stock

कपड़ों की लेयरिंग करें
कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रहने के लिए कपड़ों की लेयरिंग का तरीका अपनाना सबसे बेहतर है। ऊनी कपड़ों के साथ-साथ टोपी, मफलर और दस्ताने जरूर पहनें, क्योंकि शरीर की सबसे ज्यादा गर्मी सिर, गर्दन और पैर से ही बाहर निकलती है। इसके अलावा, अगर आपके कपड़े किसी भी कारण से गीले हो जाते हैं, तो बीमार पड़ने से बचने के लिए उन्हें तुरंत बदलकर सूखे कपड़े पहनें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed