सब्सक्राइब करें

Mann Ki Baat: भीषण गर्मी-लू से बचने के लिए पीएम ने दी जरूरी सलाह, देसी पेय को बताया फायदेमंद

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 31 May 2026 08:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा, इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाओं वाले ऐसे मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मी

विज्ञापन
mann ki baat live today Pm modi urged citizens to take necessary precautions and to desi drinks in heatwave
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मन की बात - फोटो : Amarujala.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 मई) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134 वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तमाम समसामयिक मुद्दों की तरफ देश का ध्यान आकृष्ट किया। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान, देश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बचे रहने की सलाह दी है।



प्रधानमंत्री ने कहा, इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाओं वाले ऐसे मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतों से बचे रहने लिए खूब पानी पीते रहिए, धूप में निकलना पड़े तो थोड़ा संभल कर निकलें। इस दिशा में सरकार की ओर से जो गाइ़डलाइंस जारी की गई हैं, उनका भी विशेष ध्यान रखिए।

आइए जानते कि इस संबोधन में पीएम ने सेहतमंद रहने के लिए और कौन से सुझाव दिए हैं?

mann ki baat live today Pm modi urged citizens to take necessary precautions and to desi drinks in heatwave
पीएम की सलाह- पिएं देसी पेय पदार्थ - फोटो : Freepik.com

किचन में मौजूद हैं गर्मी से बचाव के तरीके

मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे यहां गर्मी से लड़ने और इस मौसम में स्वस्थ रहने का तरीका कई बार आसानी से आपकी रसोई में ही मिल जाता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे रसोई का स्वाद भी बदल जाता है, रसोई का प्रकार बदल जाता है। 
 

  • कहीं लोग मटके का पानी पीना शुरू कर देते हैं, रसोई में दही जमाना शुरू कर दिया जाता है।
  • कच्चे आम उबालकर इसे पीने के साथ देसी पेय का दौर भी शुरू हो जाता है। इससे आप सभी परिचित हैं।
  • उत्तर भारत में आम पन्ना, पंजाब-हरियाणा में लस्सी मिल जाती है। राजस्थान-गुजरात में छाछ, बिहार-झारखंड में सत्तू के शरबत की तो बात ही क्या है, पेट भी भरता है और सेहत भी ठीक रहती है।
  • कोंकड़ और गोवा में कोकम शरबत, दक्षिण भारत में पानकम और ओडिशा में बेल पना। ये सिर्फ पेय नहीं भारत के अलग-अलग हिस्से की परंपराओं का हिस्सा हैं। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक भी मिलती है।
  • इनमें से ज्यादातर चीजें हमारे खेत-खलिहानों और रसोई से निकली हैं। 
  • आप भी गर्मी के दौरान इन पेय का खूब सेवन करिए। ये स्वाद के साथ सेहत का खजाना हैं और आपको लू से बचाने में भी मददगार हैं। 
Trending Videos
mann ki baat live today Pm modi urged citizens to take necessary precautions and to desi drinks in heatwave
गर्मियों में बहुत फायदेमंद हैं आम - फोटो : Freepik

गर्मियों में आम, सेहत के लिए खास

गर्मी आते ही एक और चर्चा हर घर में शुरू हो जाती है- वो है आम। आम, आम चर्चा का विषय होता है। भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां गर्मियों में आम की बात न होती हो।

हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद और अपनी खुशबू होती है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से मैं आम की पैदावार से जुड़े अपने किसान भाई-बहनों की प्रशंसा करूंगा। आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आम किसान नहीं बहुत विशेष हैं, ऐसे ही छाए रहिए।
 
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आम और आम के पन्ने का जिक्र किया। गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ आम को सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बताते हैं। आम स्वाद का ही नहीं अच्छी सेहत का भी खजाना माना जाता है।
 

  • इनमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेशन मिलता है।
  • आम में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। 
  • इसके अलावा आम फाइबर का भी अच्छा स्रोत है,  ये पाचन में भी मदद करते हैं।
  • कच्चे आम के पन्ने का सेवन दशकों से लू से बचने के लिए किया जाता रहा है। गर्मी के दौरान पसीने से से निकल जाने वाले जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए भी आम का सेवन लाभकारी माना जाता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed