{"_id":"6a17d3a9a5607a419f0fb2ef","slug":"momos-eating-side-effects-in-hindi-daily-momo-khane-se-kya-hoga-jyada-momos-khane-ke-nuksan-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Risk: फूड पॉइजनिंग से लेकर इंफेक्शन तक, रोजाना मोमो खाने से शरीर में पनपने लगती हैं ये बीमारियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Risk: फूड पॉइजनिंग से लेकर इंफेक्शन तक, रोजाना मोमो खाने से शरीर में पनपने लगती हैं ये बीमारियां
Thu, 28 May 2026 01:21 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 28 May 2026 01:21 PM IST
सार
Momo Eating Side Effects: अगर आप ही हर दिन शाम होते ही मोमो की दुकान पर पहुंच जाते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Momo Eating Side Effects: आजकल बच्चों से लेकर युवाओं तक मोमो सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन चुका है। पर, हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि बाजार में मिलने वाले वेज और नॉनवेज मोमो स्वाद में भले ही बेहद लाजवाब लगते हों, लेकिन रोजाना इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र पर बुरा असर
- मोमो बनाने में मैदे का इस्तेमाल होता है, जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है।
- रोजाना ज्यादा मैदा खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : Freepik.com
वजन तेजी से बढ़ सकता है
- मोमो के साथ मिलने वाली मेयोनीज और तीखी चटनी में फैट और कैलोरी काफी ज्यादा होती है।
- नियमित सेवन मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : Adobe Stock Photos
हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
- मोमो में इस्तेमाल होने वाले सॉस और मसालों में सोडियम अधिक मात्रा में होता है।
- ज्यादा सोडियम शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : Freepik.com
फूड पॉइजनिंग की समस्या
- सड़क किनारे बिकने वाले मोमो में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।
- खराब सामग्री या गंदे पानी के इस्तेमाल से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।