{"_id":"6a507b6d9f523f4bb10c5ea0","slug":"monsoon-foot-care-5-symptoms-of-yeast-infection-in-foot-in-monsoon-season-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Care: कहीं आपके पैरों में भी तो नहीं पनप रहा फंगल इंफेक्शन? ऐसे करें पहचान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Monsoon Care: कहीं आपके पैरों में भी तो नहीं पनप रहा फंगल इंफेक्शन? ऐसे करें पहचान
Fri, 10 Jul 2026 10:56 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:56 AM IST
सार
Monsoon foot Care: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी पैरों को होती है, क्यों वही पानी में ज्यादा भीगते हैं। ऐसे में कहीं आपको फंगल इंफेक्शन तो नहीं हो रहा, इन लक्षणों से पहचानें।
विज्ञापन
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Monsoon foot Care: मानसून में सड़क पर जमा पानी, गीले जूते-मोजे और लंबे समय तक पैरों में बनी रहने वाली नमी फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ा देती है। शुरुआत में लोग पैरों की खुजली, जलन या त्वचा के छिलने जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लक्षण आगे चलकर गंभीर संक्रमण का रूप ले सकते हैं।
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- फोटो : AI
पैरों में फंगल इंफेक्शन क्या है?
फंगल इंफेक्शन एक प्रकार का संक्रमण है, जो त्वचा पर फंगस के बढ़ने से होता है। बारिश के मौसम में नमी और पसीने के कारण पैरों की उंगलियों के बीच फंगस तेजी से पनपता है। इसे एथलीट फुट भी कहा जाता है। यदि समय पर इलाज न कराया जाए तो यह संक्रमण पैरों के नाखूनों और त्वचा के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है।
फंगल इंफेक्शन एक प्रकार का संक्रमण है, जो त्वचा पर फंगस के बढ़ने से होता है। बारिश के मौसम में नमी और पसीने के कारण पैरों की उंगलियों के बीच फंगस तेजी से पनपता है। इसे एथलीट फुट भी कहा जाता है। यदि समय पर इलाज न कराया जाए तो यह संक्रमण पैरों के नाखूनों और त्वचा के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है।
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- फोटो : AI
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- पैरों की उंगलियों के बीच लगातार खुजली होना।
- त्वचा का सफेद पड़ना या छिलना।
- जलन और चुभन महसूस होना।
- पैरों से बदबू आना।
- लाल चकत्ते या छोटे दाने दिखाई देना।
- त्वचा में दरारें पड़ना।
- नाखूनों का पीला, मोटा या भुरभुरा होना।
- गंभीर मामलों में दर्द और सूजन होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- फोटो : AI
किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
- लंबे समय तक गीले जूते या मोजे पहनने वाले।
- बारिश के पानी में अधिक चलने वाले।
- खिलाड़ियों और जिम जाने वालों को।
- डायबिटीज के मरीजों को।
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को।
- बहुत अधिक पसीना आने वाले लोगों को।
विज्ञापन
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- फोटो : AI
फंगल इंफेक्शन से बचाव कैसे करें?
- बारिश में भीगने के बाद पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं।
- रोजाना साफ और सूखे मोजे पहनें।
- गीले जूते दोबारा पहनने से बचें।
- पैरों की उंगलियों के बीच नमी न रहने दें।
- जरूरत पड़ने पर एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें।
- किसी का तौलिया, जूते या मोजे इस्तेमाल न करें।
- पैरों के नाखून साफ और छोटे रखें।
- संक्रमण बढ़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें।