{"_id":"6a507119644dcd2b9807ed46","slug":"monsoon-skin-diseases-causes-prevention-rain-cause-these-skin-problem-in-monsoon-in-hindi-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Skin Diseases: बारिश में भीगने से बढ़ सकती हैं त्वचा की ये समस्याएं, समय रहते करें बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Monsoon Skin Diseases: बारिश में भीगने से बढ़ सकती हैं त्वचा की ये समस्याएं, समय रहते करें बचाव
Fri, 10 Jul 2026 09:57 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:57 AM IST
सार
Monsoon Skin Diseases: बारिश के मौसम में भीगना हर किसी के लिए लाभकारी नहीं होता। कई बार इसकी वजह से स्किन संबंधी परेशानियां आपको घेर सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
बारिश में भीगने से बढ़ सकती हैं त्वचा की ये समस्याएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Monsoon Skin Diseases: बारिश में भीगने, लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने, बढ़ी हुई नमी और पसीने के कारण बैक्टीरिया, फंगस और वायरस तेजी से पनपते हैं। ऐसे में त्वचा पर कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनमें इन बीमारियों का खतरा और अधिक रहता है।
बारिश में भीगने से बढ़ सकती हैं त्वचा की ये समस्याएं
- फोटो : AI
फंगल इंफेक्शन
बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन सबसे ज्यादा देखने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं में से एक है। वातावरण में बढ़ी हुई नमी, लगातार पसीना आना और लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से फंगस तेजी से बढ़ते हैं। यह संक्रमण आमतौर पर जांघों, बगल, गर्दन, कमर और पैरों की उंगलियों के बीच होता है।
इसके लक्षणों में तेज खुजली, लाल गोल चकत्ते, जलन, त्वचा का छिलना और बदबू शामिल हो सकते हैं। इससे बचने के लिए शरीर को साफ और सूखा रखें, रोजाना कपड़े बदलें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से एंटीफंगल क्रीम का उपयोग करें।

एथलीट फुट
एथलीट फुट पैरों में होने वाला एक सामान्य फंगल संक्रमण है, जो खासतौर पर बारिश के मौसम में बढ़ जाता है। लंबे समय तक गीले जूते या मोजे पहनने से पैरों की उंगलियों के बीच नमी बनी रहती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इसमें खुजली, जलन, त्वचा का सफेद पड़ना, छिलना और कभी-कभी दर्द भी हो सकता है। इससे बचने के लिए पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं, सूती मोजे पहनें और गीले जूतों का इस्तेमाल करने से बचें।

रिंगवर्म (दाद)
रिंगवर्म एक संक्रामक फंगल संक्रमण है, जो त्वचा पर गोल आकार के लाल चकत्तों के रूप में दिखाई देता है। इन चकत्तों के किनारे उभरे हुए होते हैं और बीच का हिस्सा सामान्य दिखाई दे सकता है।
इसमें तेज खुजली और जलन भी होती है। यह संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के संपर्क, तौलिया, कपड़ों या पालतू जानवरों के जरिए भी फैल सकता है। समय पर इलाज न कराने पर यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है।

- फोटो : Adobe stock
स्किन एलर्जी
बारिश के दौरान गंदे पानी, धूल, नमी, कीड़ों के काटने या किसी एलर्जिक पदार्थ के संपर्क में आने से स्किन एलर्जी हो सकती है। इसके कारण त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन, जलन और छोटे दाने निकल सकते हैं।
जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उनमें इसका खतरा अधिक रहता है। एलर्जी से बचने के लिए त्वचा को साफ रखें, गंदे पानी से बचें और किसी भी एलर्जिक प्रतिक्रिया की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।