Fungal Infection in Monsoon: गर्मी से राहत दिलाता बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, उतनी ही अपने साथ कुछ स्वास्थ्य चुनौतियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है और कपड़ों व त्वचा पर नमी बनी रहती है, ऐसे में फंगल इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। फंगल इन्फेक्शन, जैसे दाद, खुजली और एथलीट फुट, बहुत आम हो जाते हैं और ये न केवल परेशान करते हैं, बल्कि अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो ये गंभीर भी हो सकते हैं।
Monsoon Tips: बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए बरते ये सावधानियां, जरूर जान लें ये बातें
बरसात के मौसम में अक्सर कुछ लोग फंगल इन्फेक्शन की समस्या से परेशान रहते हैं। मानसून में हमारे वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इससे बचने के लिए कुछ सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा को हमेशा सूखा रखें और सही कपड़े पहनें
बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन से बचने का सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम है अपनी त्वचा को हर समय सूखा रखना। जब भी आप बारिश में भीगते हैं या नहाते हैं, तो शरीर को अच्छी तरह से सुखाएं, खासकर त्वचा की परतों वाली जगहों पर जैसे कांख (अंडरआर्म्स), जांघों के बीच और पैरों की उंगलियों के बीच।
इसके लिए एक साफ और सूखे तौलिए का इस्तेमाल करें। कपड़ों की बात करें तो ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें, क्योंकि ये हवादार होते हैं और नमी को आसानी से सोख लेते हैं। सिंथेटिक और कसकर पहने जाने वाले कपड़ों से बचें, क्योंकि ये नमी को रोकते हैं। अगर कपड़े भीग जाएं, तो उन्हें तुरंत बदल लें।
ये भी पढ़ें- Health Tips: दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोज खाएं ये चार मेवे, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
मानसून में व्यक्तिगत साफ-सफाई, जिसे पर्सनल हाइजीन भी कहते हैं, उसपर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। रोजाना कम से कम एक बार नहाएं, और अगर बहुत ज्यादा पसीना आता है या भीग गए हैं, तो दो बार भी नहा सकते हैं। नहाने के लिए एंटी-फंगल गुणों वाले साबुन का उपयोग कर सकते हैं।
साथ ही पर्सनल हाइजीन मेंटेन रखने के लिए अपने तौलिए, कंघी और कपड़े जैसी निजी वस्तुओं को भी साफ-सुथरा रखें और किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि फंगस आसानी से फैल सकता है। गीली जगहों पर जैसे सार्वजनिक बाथरूम या स्विमिंग पूल के आसपास नंगे पैर चलने से बचें। अपने नाखूनों को हमेशा छोटा और साफ रखें, क्योंकि फंगस नाखूनों के नीचे पनप सकता है।
ये भी पढ़ें- Thyroid: थायरॉइड के मरीजों को इन सब्जियों से करना चाहिए परहेज, वरना बढ़ सकती है समस्या
अपने वातावरण को सूखा और हवादार रखें
आपके घर का वातावरण भी फंगल इन्फेक्शन के जोखिम को प्रभावित करता है। ध्यान रखें कि आपके घर में पर्याप्त हवा का संचार हो। जब बारिश न हो रही हो तो खिड़कियां खोल दें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके और नमी बाहर निकल सके। बाथरूम और रसोई जैसे नमी वाले क्षेत्रों को नियमित रूप से साफ करें और उन्हें सूखा रखने की कोशिश करें।
फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए घर में गीले कपड़े या नम तौलिए इधर-उधर न छोड़ें। जितना संभव हो सके धूप में कपड़े सुखाएं, क्योंकि सूरज की रोशनी फंगस को मारने में मदद करती है। नमी का संतुलन बनाए रखने के लिए घर में डीह्यूमिडिफायर का उपयोग भी किया जा सकता है।
अपने आहार में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें, जैसे विटामिन सी और जिंक से भरपूर फल और सब्जियां। शरीर का मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही, फंगल इन्फेक्शन के शुरुआती लक्षणों को पहचानना महत्वपूर्ण है।
इनमें त्वचा पर लालिमा, खुजली, पपड़ी जमना या त्वचा की परतों (जैसे उंगलियों के बीच, कमर या बगल में) में लाल चकत्ते शामिल हो सकते हैं। यदि आपको ऐसे कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। सही समय पर डॉक्टर से निदान और उपचार लेने से इन्फेक्शन को फैलने या गंभीर होने से रोका जा सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।