फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouth Sores: गर्मियों में आप भी मुंह में छाले से परेशान हैं? जानिए क्या है इसका कारण और कैसे पाएं राहत

Sun, 31 May 2026 08:10 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 31 May 2026 08:10 PM IST
सार

गर्मियों में मुंह में छाले होने की समस्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जो लोग दिनभर धूप में काम करते हैं, कम पानी पीते हैं, ज्यादा चाय-कॉफी लेते हैं या पहले से गैस्ट्रिक समस्याओं से जूझ रहे होते हैं, उनमें मुंह के छालों का खतरा ज्यादा होता है। 

विज्ञापन
mouth ulcer sore in summer know causes and treatment garmi me muh me chale kyu hote hai
मुंह में छाले होने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी इन दिनों मुंह में छाले की समस्या से परेशान हैं? मुंह में होने वाले ये छोटे सफेद या लाल घाव काफी असहज करने वाले हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि गर्मी के दिनों में छाले होने की समस्या काफी बढ़ जाती है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी का मौसम सिर्फ पसीना और थकान ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर के अंदर कई ऐसी समस्याएं पैदा कर सकता है जिसपर अक्सर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता। मुंह में छाले होना ऐसी ही समस्या है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जो लोग दिनभर धूप में काम करते हैं, कम पानी पीते हैं, ज्यादा चाय-कॉफी लेते हैं या पहले से गैस्ट्रिक समस्याओं से जूझ रहे होते हैं, उनमें मुंह के छालों का खतरा ज्यादा होता है। 

वैसे तो छाले कुछ आसान से उपायों की मदद से आसानी से ठीक हो जाते हैं, हालांकि अगर सामान्य तरीकों से आराम न मिल रहा हो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

mouth ulcer sore in summer know causes and treatment garmi me muh me chale kyu hote hai
मुंह के छाले से हैं परेशान - फोटो : freepik.com

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है दिक्कत?

गर्मियों में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होना काफी आम है।
 

  • पानी की कमी की वजह से मुंह की अंदरूनी परत सूखने लगती है।
  • डिहाइड्रेशन मुंह के टिश्यू को संवेदनशील बना देता है, जिससे उनमें सूजन और छोटे घाव बनने का खतरा बढ़ जाता है। 


इसके अलावा गर्मियों में ज्यादा मसालेदार, तला-भुना या बहुत गर्म खाना खाने की वजह से भी छाले हो सकते हैं। अधिक मिर्च और एसिडिक फूड्स मुंह की पतली परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिससे छाले या घाव हो सकते हैं।

mouth ulcer sore in summer know causes and treatment garmi me muh me chale kyu hote hai
पेट की समस्याओं के कारण छाले की दिक्कत - फोटो : Adobe Stock

इन कारणों को भी जान लीजिए

शरीर में विटामिन बी12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी वाले लोगों में भी मुंह के छाले ज्यादा देखने को मिलते हैं। गर्मी के मौसम में पसीने के जरिए शरीर से जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकलते हैं, जिससे यह जोखिम और बढ़ सकता है।
 

  • तनाव, नींद में कमी और कमजोर इम्यून सिस्टम भी इस समस्या को बढ़ाते हैं। 
  • कुछ मामलों में पेट की गड़बड़ी, कब्ज या एसिडिटी के कारण भी छाले हो सकते हैं। 


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय तक धूप में रहने वाले, बाहर काम करने वाले लोगों में खतरा अधिक होता है। अगर छाले बहुत बड़े हों, बार-बार हों या तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक बने रहें तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में जांच जरूरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mouth ulcer sore in summer know causes and treatment garmi me muh me chale kyu hote hai
छाले होने पर क्या करें? - फोटो : Freepik.com

मुंह में छाले हो गए हैं तो क्या करें?
 

गर्मी के दिनों में यदि मुंह में छाले हो गए हैं तो सबसे पहले शरीर के हाइड्रेशन लेवल में सुधार के उपाय करें।
 

  • डॉक्टर गर्मियों में पर्याप्त पानी, नारियल पानी, छाछ और इलेक्ट्रोलाइट्स लेने की सलाह देते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और मुंह की सूखी परत को राहत मिलती है।
  • छाले होने पर बहुत ज्यादा मसालेदार, खट्टा और गरम भोजन नहीं खाना चाहिए। इससे दर्द और जलन बढ़ सकती है। 
  • ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे दही, केला और तरबूज कुछ लोगों को राहत दे सकते हैं। 
  • मेडिकल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नमक वाले गुनगुने पानी से कुल्ला करने से बैक्टीरिया कम हो सकते हैं और सूजन में राहत मिल सकती है। 
  • डॉक्टर की सलाह पर एंटीसेप्टिक माउथ जेल और दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed