हमारा स्वास्थ्य कैसा होगा यह काफी हद तक हमारे आहार की पौष्टिकता पर निर्भर करता है। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों को नियमित रूप से पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।
National Nutrition Month: सभी महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं ये पोषक तत्व, भोजन की थाली में शामिल करें ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहती हैं पोषण विशेषज्ञ?
नोएडा स्थित एक अस्पताल में डायटीशियन पूजा शर्मा बताती हैं, उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को कई प्रकार की स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मासिक धर्म और गर्भावस्था से लेकर स्तनपान और रजोनिवृत्ति तक शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते रहते हैं। ये कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इन परेशानियों से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार की पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देती रहें।
भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी एक बड़ी समस्या रही है। भोजन की थाली में कुछ चीजों को शामिल करके आप शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकती हैं।
भोजन में जरूर हो आयरन की मात्रा
रक्त को शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। मासिक धर्म के कारण महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आयरन की कमी होने का खतरा अधिक होता है। गर्भावस्था और प्रसव के कारण भी आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी एनीमिया का कारण बनती है जिससे आपको अक्सर कमजोरी-थकान, सांस की समस्या के साथ धड़कनों में अनियमितता का जोखिम रहता है।
आहार से आयरन की पूर्ति के लिए सीमित मात्रा में रेड मीट के साथ पालक, पत्तेदार सब्जियां, मेवे, सीड्स का सेवन करना चाहिए।
विटामिन बी बहुत जरूरी
महिलाओं के लिए विटामिन-बी वाली चीजों का नियमित सेवन करना भी बहुत जरूरी है। विटामिन-बी (बी3, बी6, बी9, बी12) कोशिकाओं के विकास और कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। यह पोषक तत्वों को ऊर्जा में भी परिवर्तित करता है। विटामिन बी6 महिलाओं में एनीमिया को रोकने और उसके इलाज करने में मदद करता है। इसी तरह विटामिन बी9 गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है। बी12 महिलाओं में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और एनीमिया की रोकथाम में भी मदद करता है।
आहार में दही, लो फैट वाला दूध, पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ, पनीर, अंडे और चिकन को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
विटामिन डी और कैल्शियम
50 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचाव के लिए आहार में विटामिन-डी और कैल्शियम वाली चीजों को जरूर शामिल करें। विटामिन-डी भोजन से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है।
इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए संतरे, मशरूम, सोया और डेयरी उत्पादों का नियमित सेवन किया जाना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।