{"_id":"67bdebc3834699b5ff007d94","slug":"olive-oil-benefits-and-side-effects-in-hindi-know-jyada-olive-oil-khane-ke-nuksan-2025-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Alert: दिल के मरीजों के लिए रामबाण मानी जाती है ये चीज, पर इसके अधिक सेवन से हो सकते हैं कई नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Alert: दिल के मरीजों के लिए रामबाण मानी जाती है ये चीज, पर इसके अधिक सेवन से हो सकते हैं कई नुकसान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:48 PM IST
सार
ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इतने सब फायदे होने के बाद भी क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसका बहुत अधिक सेवन करने लगते हैं तो सेहत को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 6
हृदय रोगों का खतरा
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जब भी बात हृदय को स्वस्थ रखने की होती है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ खान-पान में सुधार करने की सलाह देते हैं। जिन चीजों को हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है ऑलिव ऑयल उनमें से एक है।
ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई प्रकार से लाभ प्रदान करते हैं।
हृदय स्वास्थ्य के लिए तो ये बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ऑलिव ऑयल शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं।
2 of 6
ऑलिव ऑयल का करिए सेवन
- फोटो : Freepik.com
ऑलिव ऑयल के फायदे
ऑलिव ऑयल हृदय को तो स्वस्थ रखता ही है, ये वजन घटाने, त्वचा और बालों को हेल्दी रखने, पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करने में भी सहायक है। यह एक हेल्दी फैट है, जो शरीर में मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाता है और ज्यादा भूख लगने से रोकता है जिससे आप वेट लॉस में लाभ पा सकते हैं। इतना ही नहीं इस ऑयल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
इतने सब फायदे होने के बाद भी क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसका बहुत अधिक सेवन करने लगते हैं तो सेहत को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं?
3 of 6
ऑलिव ऑयल के फायदे और नुकसान
- फोटो : Freepik.com
ऑलिव ऑयल के अधिक सेवन से बचें
ऑलिव ऑयल का भोजन में ज्यादा इस्तेमाल करने से वजन बढ़ने और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं ऑलिव ऑयल दिल, त्वचा, बाल, और पाचन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने, पाचन तंत्र को प्रभावित करने और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर पर भी असर डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पाचन से संबंधित समस्याओं का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदायक
ऑलिव ऑयल में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल में लगभग 120 कैलोरी होती है। इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, जिससे कई अन्य समस्याएं भी होती हैं। इसका ज्यादा सेवन पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है इससे डायरिया, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, उन्हें सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
डायबिटीज में क्या खाएं क्या नहीं?
- फोटो : Freepik.com
डायबिटीज के मरीज ध्यान दें
ऑलिव ऑयल, रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है, लेकिन मधुमेह के मरीज यदि बिना डॉक्टर की सलाह के इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो उन्हें हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर) की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही लो शुगर की दिक्कत हो उनके लिए इसकी अधिक मात्रा और भी समस्याएं बढ़ाने वाली हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।