फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: विशेषज्ञों की चिंता- एक और लहर का कारण बन सकता है यह वैरिएंट, बिल्कुल अलग तरह के हैं इसके लक्षण

Sun, 10 Jul 2022 02:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Jul 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
omicron ba.5 variant symptoms and transmission rate, how this variant could cause next covid-19 wave
कोरोना के नए वैरिएंट्स से खतरे को लेकर अलर्ट - फोटो : Pixabay

कोरोना का वैश्विक संक्रमण जारी है। भारत में भी पिछले एक महीने से रोजाना 17 हजार के आसपास लोगों को संक्रमित पाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में एकबार फिर से 18257 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। आलम यह है कि देखते ही देखते देश में संक्रमण के एक्टिव केस बढ़कर सवा लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि देश में ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स के कारण स्थिति बिगड़ रही है, जिसको लेकर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती है।



देश में रिपोर्ट किए जा रहे ज्यादातर मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2, BA.4 और BA.5 को प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा रहा है। 

हालिया रिपोर्ट्स में शोधकर्ताओं ने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.5 को अति संक्रामकता दर वाला बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के अन्य वैरिएंट्स से यह अलग है, इसके लक्षण भी अलग तरह के देखे जा रहे हैं। कई देशों में ओमिक्रॉन का यह सब-वैरिएंट बड़ी समस्या के कारक के तौर पर सामने आ रहा है। इसके लक्षणों को देखते हुए विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं कि ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.5 में किस प्रकार के लक्षण देखे जा रहे हैं?

omicron ba.5 variant symptoms and transmission rate, how this variant could cause next covid-19 wave
अति संक्रामक है सब-वैरिएंट BA.5 की प्रकृति - फोटो : Pixabay

सब-वैरिएंट BA.5 बन सकता है मुसीबत

कोरोना के जोखिमों को लेकर अध्ययन कर रही शोधकर्ताओं की टीम ने आशंका जताई है कि ओमिक्रॉन का यह सब-वैरिएंट कई देशों में संक्रमण की एक और लहर का कारण बन सकता है। भारत के नजरिए से देखें तो देश के कई हिस्सों में इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की पहचान की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह BA.5 कोरोना के अन्य वैरिएंट्स से कई मामलों में अलग है। यह कोविड होने के कुछ हफ्ते के भीतर लोगों को फिर से संक्रमित करता हुआ भी देखा जा रहा है। 

omicron ba.5 variant symptoms and transmission rate, how this variant could cause next covid-19 wave
संक्रमितों में बहुत पसीना आने के लक्षण - फोटो : iStock

अलग तरह के हैं इसके लक्षण

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.5 लक्षणों के मामले में भी काफी अलग है। इससे संक्रमितों में कई ऐसे लक्षण देखे जा रहे हैं जो अब तक के वैरिएंट्स में नहीं देखे गए थे। आयरलैंड स्थित ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के प्रोफेसर ल्यूक ओ'नील ने एक रेडियो शो में बताया कि बीए.5 संक्रमितों में अन्य लक्षणों के साथ रात में पसीना आने की समस्या भी देखी जा रही है। इसके अलावा इस वैरिएंट से रि-इंफेक्शन को लेकर जिस तरह का खतरा बना हुआ है, वह निश्चित ही चुनौती पैदा करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
omicron ba.5 variant symptoms and transmission rate, how this variant could cause next covid-19 wave
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

प्रोफेसर ल्यूक कहते हैं, यह वैरिएंट प्रतिरक्षा प्रणाली और  टी-कोशिकाओं के साथ किस प्रकार का व्यवहार करता है, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। हालांकि राहत की बात बस इतनी है कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है या फिर जो बूस्टर शॉट ले चुके हैं उनमें यह गंभीर बीमारी का कारण बनता हुआ नहीं देखा जा रहा है। इसका मतलब है कि टीकाकरण के बढ़ावा देकर इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
omicron ba.5 variant symptoms and transmission rate, how this variant could cause next covid-19 wave
कोरोना के कारण बढ़ते संक्रमण का खतरा - फोटो : Pixabay

एक और लहर का बढ़ता खतरा

BA.5 भारत, यूरोप सहित कई देशों में तेजी से संक्रमण बढ़ाने का कारण बना हुआ है। यह इस सप्ताह अमेरिका में भी प्रमुख वैरिएंट के रूप में देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी देशों को कोरोना के इस नए खतरे को लेकर विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है। इसके लक्षण और दुष्प्रभावों के जोखिम के बारे में लोगों को जागरूक करना और इससे बचाव के उपाय करना बहुत आवश्यक है। अगर इस सब-वैरिएंट की रफ्तार को कंट्रोल न किया गया तो यह कई देशों में एक नई लहर का कारण बन सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed