फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इन विटामिन्स का सेवन, क्या आपके आहार में है इनकी मात्रा?

Sun, 10 Jul 2022 11:48 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Jul 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Vitamins Should be Taken for Eye Health, what to eat to keep your eyes protected
आंखों को कैसे स्वस्थ रखा जाए - फोटो : Pixabay

हमारी आंखें शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक मानी जाती हैं, ऐसे में इनके विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। आंखों की बाहरी सुरक्षा के साथ इन्हें पर्याप्त मात्रा में अंदुरूनी पोषण भी चाहिए होता है। इसके लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता होती है। आहार में कुछ विशेष प्रकार के विटामिन्स और खनिज, आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ लंबे समय तक रोशनी को बनाए रखने में सहायक होते हैं। इन्हीं विटामिन्स और पोषक तत्वों में कमी को उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने के प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है। इस बारे में सभी लोगों को सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता होती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी सामान्य स्थितियां आपकी आंखों को प्रभावित कर सकती हैं। इनसे बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक होता है। अगर हम अपने दैनिक आहार को ही ठीक कर लें तो आंखों से संबंधित कई तरह की गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

सबसे खास बात आंखों से संबंधित समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, ऐसे में सभी आयु वाले लोगों के लिए उचित पोषण और आंखों की देखभाल करते रहना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से विटामिन्स सबसे आवश्यक माने जाते हैं?

Vitamins Should be Taken for Eye Health, what to eat to keep your eyes protected
आंखों को स्वस्थ रखने वाले आहार क्या हैं? - फोटो : Istock

विटामिन-ए का सेवन

विटामिन-ए, आंखों के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है जो कॉर्निया को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विटामिन को रोडोप्सिन का एक घटक माना जाता है, रोडोप्सिन आंखों में एक मौजूद प्रोटीन जो आपको कम रोशनी में देखने की सुविधा देता है। पत्तेदार हरी सब्जियां, गाजर, शकरकंद, कद्दू, टमाटर, लाल शिमला मिर्च, खरबूजा और आम से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।  

Vitamins Should be Taken for Eye Health, what to eat to keep your eyes protected
आंखों के लिए आवश्यक विटामिन्स - फोटो : iStock

विटामिन ई वाली चीजों का सेवन

विटामिन-ए की ही तरह आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन करते रहना भी बहुत आवश्यक माना जाता है। माना जाता है कि आंखों से संबंधित कई समस्याएं ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी होती है। विटामिन-ई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रखने में सहायक है। सूरजमुखी और सरसों का तेल, बादाम, मूंगफली, चुकंदर और पालक में इसकी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamins Should be Taken for Eye Health, what to eat to keep your eyes protected
विटामिन सी के सेवन से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

विटामिन-सी भी जरूरी

विटामिन ई की तरह, विटामिन सी भी शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो आपकी आंखों को हानिकारक मुक्त कणों  से बचा सकता है। आंखों को स्वस्थ रखने और कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने में इस विटामिन वाली चीजों का नियमित सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। खट्टे फल जैसे संतरे और नींबू, काली मिर्च, स्ट्रॉबेरीज, ब्रोकली आदि के सेवन से इसकी पूर्ति की जा सकती है। 

विज्ञापन
Vitamins Should be Taken for Eye Health, what to eat to keep your eyes protected
विटामिन-बी वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock

विटामिन बी6 और बी9 

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शोधकर्ता विटामिन बी6, बी9 वाली चीजों के सेवन पर भी जोर देते हैं। विटामिन का यह संयोजन होमोसिस्टीन के स्तर को कम कर सकता है। होमोसिस्टीन, शरीर में मौजूद एक प्रोटीन है जिसकी अधिकता सूजन और एज रिलेटेड मैक्युलर डिजनरेशन विकसित होने का खतरा बढ़ सकती है। मछली, मूंगफली, सोयाबीन, गेहूं और जई आदि से इन विटामिन्स की पूर्ति की जा सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed