सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ramadan Tips: ऐसे जानें कि रमजान का रोजा अच्छा जा रहा है या नहीं, डॉक्टर ने बताए ये तीन संकेत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 13 Mar 2026 08:44 PM IST
सार

Ramadan Fasting Tips: रमजान में रोजा रखने को आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आप रोजा में हेल्दी हैं या नहीं या फिर आपका रोजा सही जा रहा है या नहीं इसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।

विज्ञापन
Ramadan 2026 Health Tips Doctor Explains 3 Signs of a Healthy Fasting Experience
इफ्तार में कैसा होना चाहिए आपका आहार? - फोटो : Adobe Stock

Signs of Successful Fasting in Ramadan: रमजान का पवित्र महीना सिर्फ उपासना और आत्म-संयम का ही नहीं है, बल्कि शरीर को भीतर से शुद्ध करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने का भी एक अच्छा मौका होता है। जब हम रोजा रखते हैं, तो हमारा शरीर आंतरिक मरम्मत (हीलिंग) करता है। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि हम रोज रोजा रख रहे हैं तो कहीं इसका दुष्प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर तो नहीं पड़ेगा? इसी विषय पर सोशल मीडिया पर डॉक्टर मल्हार गणला ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं, जिसके बारे आपको भी जानना चाहिए।



डॉक्टर मल्हार के मुताबिक एक हेल्दी रोजे की पहचान शरीर द्वारा दिए जाने वाले तीन संकेतों से की जा सकती है। पहला संकेत यह है कि भूख का एहसास पूरे दिन रहने के बजाय केवल छोटी 'लहरों' की तरह आता है और चला जाता है। दूसरा रोजा रखने के बावजूद आप अपने कार्यों पर पहले जैसा या उससे अधिक एकाग्रता और फोकस महसूस करते हैं।

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण लक्षण इफ्तार के समय दिखता है, जहां 'लेप्टिन' हार्मोन के प्रभावी होने के कारण आप बहुत कम भोजन में ही पूर्ण तृप्ति महसूस करने लगते हैं। ये संकेत दर्शाते हैं कि आपका रोजा न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से सफल है, बल्कि शारीरिक रूप से भी आपको नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

Trending Videos
Ramadan 2026 Health Tips Doctor Explains 3 Signs of a Healthy Fasting Experience
इफ्तार में कैसा होना चाहिए आपका आहार? - फोटो : Adobe Stock

भूख की लहरें और शरीर का अनुकूलन

  • डॉक्टर के अनुसार, अगर आपको पूरे दिन लगातार भूख नहीं लग रही है, तो यह एक बहुत अच्छा संकेत है।
  • भूख का 'लहरों' में आना यह दर्शाता है कि आपका शरीर ऊर्जा के लिए स्टोर किए गए फैट का उपयोग करना सीख गया है।
  • जब शरीर इस अवस्था में पहुंच जाता है, तो कमजोरी के बजाय आप खुद को पहले से अधिक हल्का और एक्टिव महसूस करने लगते हैं।

 

ये भी पढ़ें- Hair Fall: तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2026 Health Tips Doctor Explains 3 Signs of a Healthy Fasting Experience
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock

बढ़ा हुआ मानसिक फोकस और एकाग्रता

  • रोजे का एक बड़ा फायदा मानसिक स्पष्टता है। अकर आप बिना भोजन के भी अपने काम पर बेहतर फोकस कर पा रहे हैं, तो आपका रोजा सही जा रहा है।
  • डॉक्टर बताते हैं कि जब पाचन तंत्र को आराम मिलता है, तो मस्तिष्क को रक्त का संचार बेहतर होता है।
  • यह स्थिति न सिर्फ आपकी कार्यक्षमता बढ़ाती है, बल्कि आपको मानसिक रूप से शांत और तनावमुक्त रखने में भी मदद करती है।

 

ये भी पढ़ें- Blood Donation: ट्रांसजेंडर-समलैंगिक रक्तदान कर सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में हुई चर्चा, जानिए क्या निकला फैसला
Ramadan 2026 Health Tips Doctor Explains 3 Signs of a Healthy Fasting Experience
इफ्तार में कैसा होना चाहिए आपका आहार? - फोटो : Adobe Stock

इफ्तार पर कम भोजन में तृप्ति का अहसास

  • डॉक्टर मल्हार के मुताबिक अगर इफ्तार के समय चिकन के दो पीस, थोड़ा सा सूप और नींबू पानी पीने मात्र से आपकी भूख मिट जाती है, तो यह एक 'हेल्दी साइन' है।
  • इसका मतलब है कि आपका 'सटायटी हार्मोन' प्रभावी ढंग से काम कर रहा है और आप ओवरईटिंग से बच रहे हैं।
  • कम भोजन में संतुष्ट हो जाना यह बताता है कि आपके अगले सात दिन शारीरिक रूप से और भी बेहतर गुजरेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malhar Ganla (@drmalharganla)


विज्ञापन
Ramadan 2026 Health Tips Doctor Explains 3 Signs of a Healthy Fasting Experience
रमजान की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

शारीरिक लाभ
डॉक्टर मल्हार गणला के ये तीन सुझाव रोजेदारों को अपने स्वास्थ्य का सेल्फ इवैल्यूएशन करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप इन तीन संकेतों को अपने भीतर महसूस कर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आप न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी इस महीने का अधिकतम लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed