दुनियाभर में कोरोना की पहली वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस ने एक और वैक्सीन तैयार की है। जल्द ही इस वैक्सीन को लॉन्च करने का दावा किया जा रहा है। इस वैक्सीन को रूस की पहली वैक्सीन से ज्यादा सुरक्षित बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगाने के बाद लोगों में जो साइड इफेक्ट दिखे थे, नई वैक्सीन की डोज से वैसा नहीं होगा। EpiVacCorona नाम की इस वैक्सीन को वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
{"_id":"5f44a67c1a1d3f6bd2090257","slug":"russia-to-launch-coronavirus-vaccine-soon-latest-russia-vaccine-epivaccorona-update-second-covid-vaccine-is-being-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine Update: जल्द ही एक और वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में रूस, जानें इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Corona Vaccine Update: जल्द ही एक और वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में रूस, जानें इसके बारे में सबकुछ
Tue, 25 Aug 2020 11:19 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Amar Ujala/Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
- खबरों के मुताबिक, रूस की इस दूसरी वैक्सीन में जिन दवाओं का इस्तेमाल किया गया है, उसे रूस के टॉप सीक्रेट प्लांट से मंगाया गया है। वैक्सीन का नाम EpiVacCorona रखा गया है और इसका ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाने की उम्मीद है। वैक्सीन का पहला ट्रायल 57 वॉलंटियर्स पर किया गया था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
- वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर इस वैक्सीन को तैयार किया गया है। यह दुनिया के उन दो प्रमुख संस्थानों में से एक है, जिसके पास चिकनपॉक्स यानी चेचक की वैक्सीन का सबसे बड़ा स्टॉक है। वैक्सीन की ड्रग साइबेरिया के सोवियत बायोलॉजिकल वेपंस रिसर्च प्लांट से मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
- वैज्ञानिकों का दावा है कि जिन वॉलंटियर्स पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उन्हें 23 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। ट्रायल के दौरान उनकी जांच की गई। वैज्ञानिकों का लक्ष्य इम्यून रेस्पॉन्स देखना था। इसके लिए 14 से 21 दिन में वॉलंटियर्स को वैक्सीन की दो डोज दी गईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अक्टूबर में पंजीकरण और नवंबर में उत्पादन
- उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर में ट्रायल पूरा होने के बाद अक्तूबर में वैक्सीन का पंजीकरण करा लिया जाएगा, जबकि नवंबर से वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। वैक्सीन के बारे में दावा है कि अब तक हुए ट्रायल में कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है।