Kidney Stone Ke Mareejon Ke Liye Parhez: किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी एक दर्दनाक स्थिति है जिसमें आहार और जीवनशैली पर सख्त नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या किडनी स्टोन के मरीज तला-भुना खा सकते हैं। तले हुए खाद्य पदार्थों में फैट और सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। अधिक फैट का सेवन शरीर के पाचन तंत्र को बाधित करता है और पथरी की समस्या को और बढ़ा सकता है।
Health Tips: क्या किडनी स्टोन के मरीजों को तला-भुना खाना चाहिए, जानें किन चीजों से पूरी तरह परहेज करना है?
Fried food in kidney stone: किडनी स्टोन के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इलाज और दवा के साथ कुछ चीजों का परहेज करना बहुत जरूरी होता है, वरना किडनी की समस्या और गंभीर हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नमक (सोडियम) और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज
किडनी स्टोन के मरीजों को सबसे पहले नमक (सोडियम) का सेवन कम करना चाहिए। अधिक सोडियम वाले आहार मूत्र में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिससे कैल्शियम ऑक्सालेट पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पैकेज्ड फूड्स, डिब्बाबंद सूप, अचार और सॉस से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है।
ये भी पढ़ें- Health: मेनोपॉज...अचानक बदल जाता है मिजाज, मानसिक समस्या से जूझती हैं करोड़ों महिलाएं
ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थ
पथरी कई प्रकार के होते हैं जिनमें एक पथरी का प्रकार कैल्शियम ऑक्सालेट है। ये पथरी का सबसे आम प्रकार प्रकार है। अगर आपको यही वाला पथरी है तो आपको ऑक्सालेट से भरपूर खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। इनमें मुख्य रूप से पालक, चॉकलेट, चुकंदर, और चाय का अधिक सेवन शामिल है। इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर करते भी हैं तो सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
ये भी पढ़ें- Alert: डॉक्टरों की कड़ी चेतावनी, 3 साल तक के बच्चों को इस चीज से रखें दूर वरना हो जाएंगे दिल के मरीज
रेड मीट और प्रोटीन का अत्यधिक सेवन
रेड मीट, समुद्री भोजन और मुर्गे में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। शरीर में प्यूरीन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। अत्यधिक मांसाहार करने से यूरिक एसिड पथरी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रोटीन का सेवन संतुलित रखें, अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन किडनी पर अतिरिक्त बोझ डालता है।
कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड और अधिक मात्रा में चीनी होती है। ये दोनों ही तत्व मूत्र में पथरी बनने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं। आर्टिफिशियल शुगर और फ्लेवर्ड जूस भी किडनी के स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। इनके बजाय नींबू पानी या सादा पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।