सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आदत? सेहत को हो सकते हैं ये तीन नुकसान, ऐसे करें कंट्रोल

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 10 Jun 2025 09:36 AM IST
सार

अक्सर कुछ लोगों को अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, मगर अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपके सेहत पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं।

विज्ञापन
side effect of drinking too much tea and coffee These three things can harm your health know in hindi
tea - फोटो : Adobe stock

Health Tips: सुबह की शुरुआत अक्सर एक कप चाय या कॉफी के बिना अधूरी सी लगती है। भारतीय घरों में तो ये पेय पदार्थ रोज सुबह के समय पीना बहुत आम बात है। इनकी खुशबू और गरमाहट दिनभर के लिए हमें तैयार करती है। लेकिन इस आरामदायक आदत का एक दूसरा पक्ष भी है, जिस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।



जी हां, अधिक मात्रा में चाय-कॉफी का सेवन करना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि, एक या दो कप चाय-कॉफी फायदेमंद हो सकती है। इन कैफीन युक्त पेय पदार्थों की अत्यधिक मात्रा हमारी स्लीप साइकिल को बिगाड़ सकती है, दांतों पर बुरा असर डाल सकती है और शरीर में पोषण के अवशोषण को भी प्रभावित कर सकती है। यदि आप दिन में 3-4 कप से ज्यादा चाय या कॉफी पी रहे हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। इस आदत को नियंत्रित करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से क्या परेशानी हो सकती है, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसे कंट्रोल करने के क्या उपाय हैं।

Trending Videos
side effect of drinking too much tea and coffee These three things can harm your health know in hindi
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

इनसोम्निया 
चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन एक उत्तेजक (स्टीमुलैंट) है, जो मस्तिष्क को सक्रिय रखता है। अधिक कैफीन स्लीप साइकिल को बाधित करता है, जिससे इनसोम्निया की समस्या हो सकती है। रात में नींद न आने से थकान, चिड़चिड़ापन होता है, जिससे कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। अध्ययनों के अनुसार, दिन में 400 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन (लगभग 4 कप कॉफी) नींद को प्रभावित करता है। इसे नियंत्रित करने के लिए दिन में 2 कप चाय-कॉफी से ज्यादा न पीएं।


ये भी पढ़ें- World Brain Tumor Day: हर साल 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले लेता है ब्रेन ट्यूमर, समय पर इसकी पहचान कैसे करें?
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of drinking too much tea and coffee These three things can harm your health know in hindi
दांतो पर प्रभाव - फोटो : Adobe stock

दांतों पर दाग
चाय और कॉफी में टैनिन्स जैसे यौगिक होते हैं, जो दांतों पर भूरे-पीले दाग छोड़ सकते हैं। नियमित और अधिक सेवन से दांतों की चमक कम होती है और मुस्कान प्रभावित होती है। इसे कम करने के लिए चाय-कॉफी पीने के बाद पानी से कुल्ला करें। स्ट्रॉ का उपयोग करें और नियमित रूप से दांतों की सफाई करवाएं।


ये भी पढ़ें- Study: लगातार बढ़ता तापमान और गर्मी हो सकती है जानलेवा, महिलाओं में कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा; अध्ययन में दावा
side effect of drinking too much tea and coffee These three things can harm your health know in hindi
tea - फोटो : Adobe stock

आयरन की कमी
चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन्स और पॉलीफेनॉल्स भोजन से आयरन के अवशोषण को बाधित करते हैं। यह विशेष रूप से शाकाहारी लोगों और महिलाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इससे एनीमिया, थकान और कमजोरी हो सकती है। इसे रोकने के लिए चाय-कॉफी भोजन के तुरंत पहले या बाद में न पिएं। भोजन के 1-2 घंटे बाद इसका सेवन करें।


ये भी पढ़ें- Covid-19: इस देश में कोरोना के ढाई लाख से ज्यादा केस, अमेरिका में मौत के मामलों ने डराया; सभी जगह भारत वाला ही वैरिएंट एक्टिव
विज्ञापन
side effect of drinking too much tea and coffee These three things can harm your health know in hindi
coffee - फोटो : Adobe stock
कैफीन को नियंत्रित करने के उपाय- 
  • दिन में 1-2 कप चाय या कॉफी तक सीमित रखें।
  • हर्बल टी, जैसे पुदीना या कैमोमाइल, को डाइट में शामिल करें, इनमें कैफीन की मात्रा ना के बराबर होती है।
  • पर्याप्त पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
  • नींद की गुणवत्ता सुधारने के लिए रात में गुनगुना दूध या पानी पिएं।
  • तनाव प्रबंधन के लिए योग और ध्यान करें, जो कैफीन की लत कम करने में मदद करते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed