सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Blood Pressure: ब्लड प्रेशर कंट्रोल न रहना हो सकता है जानलेवा, आप भी हो जाइए सावधान; डॉक्टर से जानिए इसके उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jun 2025 07:31 PM IST
सार

  • लंबे समय बने रहने वाली अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की समस्या शरीर के कई अंगों को धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त करने लगती है। 
  • हर साल दुनियाभर में लगभग 75 लाख लोगों की मौत हाई ब्लड प्रेशर और इसके कारण होने वाली समस्याओं के कारण हो जाती है।

विज्ञापन
how dangerous is uncontrolled blood pressure how to keep it in control know tips in hindi
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

Blood Pressure: हृदय रोगों के मामले जिस तरह से दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसको लेकर सभी लोगों को कम उम्र से ही बचाव के उपाय शुरू कर देने चाहिए। हृदय की सेहत का ख्याल रखने के लिए सबसे जरूरी है ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना। हृदय द्वारा पंप किए गए खून का जो दबाव धमनियों की दीवारों पर पड़ता है वही ब्लड प्रेशर है। यह अगर लगातार या अक्सर सामान्य सीमा (120/80 mmHg) से ऊपर या नीचे बना रहता है, तो शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। 



अध्ययनों से पता चलता है कि लंबे समय बने रहने वाले अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की समस्या शरीर के कई अंगों को धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त करने लगती है। 

Trending Videos
how dangerous is uncontrolled blood pressure how to keep it in control know tips in hindi
हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

लाखों लोग ब्लड प्रेशर का शिकार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हर साल दुनियाभर में लगभग 7.5 मिलियन लोगों की मौत हाई ब्लड प्रेशर और इसके कारण होने वाली समस्याओं के कारण होती है। वहीं अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हाई बीपी 'साइलेंट किलर' है क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खराब करने लगती है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने की ही तरह से लो बीपी भी खतरनाक है, इसका मस्तिष्क के कार्यों पर सीधा प्रभाव पड़ता है, खासकर उम्रदराज लोगों में। इसलिए जरूरी है कि आप वे सभी उपाय करते रहे जिससे ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने या कम न होने पाए।


ब्लड प्रेशर हाई रहने के क्या नुकसान हैं?

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है उन्हें कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। 
  • रक्तचाप का लगातार हाई बने रहने से दिमाग की नसें फट सकती हैं या उनमें ब्लॉकेज हो सकता है जिससे स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है जिससे वे अपना काम ठीक से नहीं कर पातीं। इससे किडनी फेलियर तक हो सकता है।
  • ब्लड प्रेशर अगर लंबे समय तक अनियंत्रित रहे तो आंखों की रेटिना की रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं जिससे नजर कमजोर होने या स्थायी रूप से आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how dangerous is uncontrolled blood pressure how to keep it in control know tips in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण कुमार कहते हैं, सही ढंग से नियंत्रित न होने या लगातार रक्तचाप कम या ज्यादा बना रहना जानलेवा हो सकता है। इसलिए चिकित्सकीय सलाह का पालन जरूर करें।

भारत में अनुमानित 220 मिलियन (22 करोड़) लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, जिनमें से केवल 12 प्रतिशत ही अपने रक्तचाप को नियंत्रित रख पाते हैं। सही उपचार और जीवनशैली में बदलाव करके इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

how dangerous is uncontrolled blood pressure how to keep it in control know tips in hindi
ब्लड प्रेशर की करते रहें जांच - फोटो : Freepik.com

अनियंत्रित ब्लड प्रेशर ठीक नहीं

रक्तचाप बढ़ने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आहार में गड़बड़ी, शारीरिक निष्क्रियता और धूम्रपान मुख्य हैं। इसके अलावा यह आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है। कई बार उच्च रक्तचाप बिना लक्षणों के भी हो सकता है और किसी भी उम्र का व्यक्ति इससे प्रभावित हो सकता है।

अगर आपका रक्तचाप अनियंत्रित रहता है तो इससे हृदय ही नहीं कई अन्य अंगों जैसे लिवर, किडनी, पाचन, मस्तिष्क  को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए घर पर रक्तचाप की निगरानी जरूर करें और समय-समय पर जांच कराते रहें। 

विज्ञापन
how dangerous is uncontrolled blood pressure how to keep it in control know tips in hindi
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

खान-पान में कर लें सुधार

फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, कम वसा वाले डेयरी उत्पादों और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा सीमित मात्रा में नमक खाने की सलाह दी जाती है। सप्ताह में 5 दिन कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधियां जरूर करें और वजन को नियंत्रित रखें। धूम्रपान और अल्कोहल से परहेज करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए सबसे आवश्यक है। इसके साथ तनाव भी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती है, इसके लिए योग या ध्यान का अभ्यास करें।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed