सब्सक्राइब करें

साइनस के दर्द को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, इन चीजों के सेवन से मिलेगी राहत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 11 Nov 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
sinus pain home remedies and sinus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आधुनिक और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण इंसान के शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं जिस वजह से विभन्न प्रकार की बीमारियां सामने आ रही हैं। साइनस भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। इस बीमारी से आज एक बड़ी आबादी ग्रसित है। इस समस्या से पीड़ित इंसान के नाक के आसपास और आधे सिर में दर्द होने लगता है। खासतौर पर सर्दियों में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। चिकित्सा जगत में इसे ‘साइनोसाइटिस’ का नाम दिया गया है। साइनस हो जाने पर नाक बंद होना, सिर में दर्द और नाक से पानी गिरने जैसे लक्षण होते हैं। कई बार लोग साइनस के दर्द को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन इस बीमारी को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आज हम आपको कुछ खास चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से साइनस के दर्द से राहत मिल सकती है।

Trending Videos
sinus pain home remedies and sinus infection
सेब का सिरका - फोटो : सोशल मीडिया

सेब का सिरका

साइनस की समस्या में सेब का सिरका बेहद लाभदायक है। इसके लिए गर्म पानी और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाएं और इससे भाप लें। यह मिश्रण संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। सेब का सिरका एक ऐसा उपचार है, जो साइनस को ठीक करने में काफी अहम भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sinus pain home remedies and sinus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शहद

घर में रखी छोटी से छोटी चीज कई बड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकती हैं। शहद भी इन्हीं चीजों में से एक है। शहद में जीवाणुरोधी, ऐंटीवायरल और ऐंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से आप खुद को नाक व गले के संक्रमण से बचा सकते हैं।

sinus pain home remedies and sinus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लेमन बाम

साइनस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लेमन बाम एक असरदार नुस्खा है। लेमन बाम पुदीने के परिवार का एक बारहमासी पौधा है, जिसका वैज्ञानिक नाम मेलिसा ओफ्फिसिनालिस है। बुखार, जुकाम या फ्लू के दौरान भी इस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
sinus pain home remedies and sinus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्राकृतिक तेल

साइनस के दर्द से निजात पाने के लिए प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पुदीना, लैवेंडर, नींबू, लौंग व पाइन आदि शामिल हैं। इन तेलों का छाती, नाक व सिर पर मालिश करने से काफी आराम मिलता है। अगर आप नियमत रूप से इन तेलों का इस्तेमाल करेंगे तो जरूर लाभ मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed