सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: लंबी आयु के ये हैं चार मूल मंत्र, हमेशा बने रहेंगे स्वस्थ और बढ़ जाएगी उम्र

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
steps that will help you to have long and healthy life
लंबी और स्वस्थ आयु कैसे पाएं? - फोटो : istock

बुजुर्ग कहा करते थे, आज आप जैसा करेंगे आगे चलकर उसका वैसा ही परिणाम मिलेगा। सेहत के मामले में भी कुछ ऐसा ही है, मतलब अगर वयस्कावस्था से ही सेहत पर ध्यान दिया जाए तो यह बुढ़ापे के लिए फायदेमंद हो सकता है। अब आते हैं असल मुद्दे पर- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पिछले एक से दो दशकों में देखने को मिला है कि समय के साथ लोगों की उम्र घटती जा रही है। जहां पहले लोग 100 साल तक जिया करते थे वहीं अब उम्र सिमटकर औसत 70-80 साल तक की रह गई है। इसका मुख्य कारण हाल के वर्षों में जीवनशैली में आया बदलाव और शारीरिक निष्क्रियता है। विशेषज्ञ कहते हैं, हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक जीवित रहे पर ऐसा करने में सफल कम ही लोग हो पा रहे हैं।


लंबी आयु के राज जानने के लिए हाल ही में वैज्ञानिकों ने कई पहलुओं पर अध्ययन किया। नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि लंबी आयु प्राप्त करना इतना भी कठिन नहीं है, बशर्ते कम उम्र से ही कुछ बातों पर विशेष ध्यान रखा जाए। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Trending Videos
steps that will help you to have long and healthy life
रोज करें व्यायाम - फोटो : Pixabay

लंबी आयु चाहते हैं तो रोज करें व्यायाम 
अध्ययन में वैज्ञानिक बताते हैं, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां, मांसपेशियां और जोड़ कमजोर हो जाते हैं। शारीरिक गतिविधि आपके शरीर को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करने के योग्य बनाने में मदद करती है। नियमित रूप से व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शरीर को टोन करने, अतिरिक्त फैट से छुटकारा पाने, शरीर की सहनशक्ति और ताकत बढ़ाने के साथ मोटापे और हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। यह सभी स्थितियां कम उम्र में ही गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
steps that will help you to have long and healthy life
प्रकृति के रहें करीब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

प्रकृति से बना लें नजदीकी
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि समय के साथ लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। ऊपर से कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। कोविड के समय में लोगों में  धूप के कम संपर्क के कारण विटामिन-डी की कमी देखने को मिल रही है। प्रकृति के संपर्क में रहने से संज्ञानात्मक कार्य, स्मृति, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी सहायक है, इसलिए प्रकृति से नजदीकी बनाए रखना सभी के लिए बेहद आवश्यक है।

steps that will help you to have long and healthy life
खान-पान पर रखें विशेष ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

खान-पान पर ध्यान रखना सबसे जरूरी
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। शरीर को उचित पोषण देना, उम्र को बढ़ाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ और संतुलित आहार लें। आहार में हरी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें।

विज्ञापन
steps that will help you to have long and healthy life
सेहत का रखें हमेशा ख्याल - फोटो : Pixabay

सावधान रहें 
लंबी आयु चाहते हैं तो हमेशा उन लक्षणों पर विशेष ध्यान रखें जो शरीर की विकृतियों को इंगित करते हैं। शरीर स्वयं बीमारियों का संकेत देती है, इसे समय पर पहचानें और डॉक्टर की सलाह लें। बीमारियों की पहचान या इलाज में देरी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। उन सभी आदतों से बिल्कुल दूरी बना लें जो सेहत को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाती हैं, जैसे शराब या धूम्रपान। ऐसा करके आप लंबे समय तक जिंदा रहने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं। 


-------------
स्रोत और संदर्भ: 
The plateau of human mortality: Demography of longevity pioneers

अस्वीकरण नोट: यह लेख नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed