Side Effects of drinking Sugarcane Juice: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए गन्ने का रस एक उपयोगी पेय है। गन्ने का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। इस मौसम में भारत में तो चौराहे और नुक्कड़ों पर गन्ने का रस आसानी से मिल जाता है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। लोगों को लगता है कि पानी के बजाय गन्ने का जूस पीने से स्वास्थ्य लाभ भी होगा और प्यास भी बुझेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज धूप में गन्ने का रस पीना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे पीने का समय और तरीका सही न हो, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान क्या है और इसे पीने का सही समय और तरीका क्या है।
Summer Tips: तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के हैं कई नुकसान, जानिए सेवन का सही समय और तरीका
क्या आप जानते हैं कि तेज धूप में गन्ने का रस पीना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे पीने का समय और तरीका सही न हो, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान क्या है और इसे पीने का
तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान
- चिलचिलाती धूप में शरीर पहले से गर्म होता है। ऐसे में गन्ने का ठंडा रस पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है, जिससे गैस, अपच या पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- गन्ने का रस प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। गर्मी में पसीने से भीगा शरीर जब अचानक ठंडी चीज लेता है, तो इससे गला खराब हो सकता है या सर्दी-खांसी हो सकती है।
- खुले में बिकने वाले गन्ने के जूस में हाइजीन की कमी हो सकती है। तेज धूप में गन्ने को खुले में रखना बैक्टीरिया पनपने का कारण बनता है, जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट की इंफेक्शन हो सकती है।
- गन्ने में प्राकृतिक शक्कर अधिक होती है। धूप में थके हुए शरीर में इसे तुरंत पीने से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे चक्कर या थकान महसूस हो सकती है।
गन्ने का रस पीने का सही समय
- गन्ने का रस सुबह या दोपहर के समय पी सकते हैं, लेकिन धूप से आने के तुरंत बाद इसका सेवन न करें।
- छांव या ठंडी जगह पर बैठकर जूस पिएं, ताकि शरीर का तापमान थोड़ा सामान्य हो जाए।
- खाली पेट गन्ने के रस का सेवन न करें। हल्का नाश्ता करने के बाद ही इसे पीएं।
- गन्ने के रस से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ को लेना है तो हाइजीन वाले जूस सेंटर से ही इसे लेकर पीएं या घर पर बनाकर पिएं।
गन्ने का रस पीने का सही तरीका
गन्ने के जूस में नींबू और काला नमक मिलाकर पिएं, इससे पाचन अच्छा रहता है। जूस को हमेशा ताजे गन्ने से बना हुआ ही पिएं। जूस पीने के बाद सीधे धूप में न जाएं, कुछ देर आराम करें। ध्यान रखें कि ठंडा जूस भले ही गर्मी में राहत देता हो लेकिन बहुत अधिक ठंडा गन्ने का रस गले में दर्द और जुकाम का कारण बन सकता है। इसलिए गन्ने का रस बहुत अधिक ठंडा न हो।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।