{"_id":"69e6f5047c614f4f3508a598","slug":"summer-skin-care-home-remedy-for-itching-on-skin-in-summer-khujli-hone-per-kya-kare-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Remedies For Itching: ये 5 उपाय दूर करेंगे शरीर में होने वाली खुजली!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Home Remedies For Itching: ये 5 उपाय दूर करेंगे शरीर में होने वाली खुजली!
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:32 AM IST
सार
Home Remedy For Itching: अगर आप भी गर्मी आते ही स्किन की खुजली से परेशान रहते हैं तो यहां उसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन
गर्मी से शरीर में होने लगी है खुजली तो क्या करें?
- फोटो : AI
Home Remedy For Itching: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना और उमस मिलकर त्वचा को प्रभावित करते हैं। ऐसे में शरीर में खुजली की समस्या आम हो जाती है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, अधिक पसीना आने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे जलन, रैशेज और खुजली बढ़ जाती है।
Trending Videos
गर्मी से शरीर में होने लगी है खुजली तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
गर्मी में शरीर में खुजली होने के कारण
- ज्यादा पसीना आना
- धूल और गंदगी का जमना
- टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनना
- एलर्जी या फंगल इंफेक्शन
- शरीर में पानी की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से शरीर में होने लगी है खुजली तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
खुजली से राहत पाने के उपाय
1. ठंडे पानी से नहाएं
- गर्मियों में पसीना और धूल त्वचा पर जमकर बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे खुजली होती है।
- दिन में 1–2 बार ठंडे या सामान्य पानी से नहाने से त्वचा साफ रहती है और रोमछिद्र खुलते हैं।
- आप नहाने के पानी में थोड़ी फिटकरी या गुलाब जल मिलाकर भी त्वचा को ठंडक दे सकते हैं।
गर्मी से शरीर में होने लगी है खुजली तो क्या करें?
- फोटो : freepik
2. नीम का उपयोग
- नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं।
- नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से स्नान करने पर खुजली, रैशेज और संक्रमण में राहत मिलती है।
- अगर खुजली ज्यादा है तो नीम का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
गर्मी से शरीर में होने लगी है खुजली तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
3. एलोवेरा जेल लगाएं
- एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ सूजन और जलन कम करता है।
- ताजा एलोवेरा जेल को खुजली वाली जगह पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है।
- यह त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है, जिससे ड्रायनेस कम होती है।

कमेंट
कमेंट X