फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन त्वचा संबंधी रोगों से हैं परेशान, तो जानिए बचाव के तरीके और उपचार

Thu, 02 Mar 2023 01:06 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Mar 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
Summer Skin Problems Symptoms and Treatments in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियां जा रही हैं और गर्मी का मौसम आने वाला है। गर्मी के मौसम के आने से पहले आपको कुछ तैयारियां कर लेने की जरूरत है। गर्मी में कई तरह की समस्याओं और बीमारियों की शुरुआत होने लगती है। इनमें अधिकतर कई त्वचा संबंधी समस्याएं गर्मी के आते ही शुरु हो जाती है। त्वचा के लिहाज से गर्मी का मौसम सबसे खराब मौसम हो सकता है। कई सारी स्किन समस्याओं से बचने के लिए पहले से ही कुछ उपाय कर लेने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि पहले गर्मियों में होने वाली त्वचा समस्याओं के बारे में आपको जानकारी रहे। कई बार आप किसी तरह की त्वचा संबंधी रोग से परेशान होते हैं लेकिन आपको उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती, जिससे रोग का इलाज करने में भी देरी होने की संभावना होती है। चलिए जानते हैं गर्मियों में होने वाली त्वचा समस्याओं के बारे में और उनसे बचने के तरीके व उपचार।

Summer Skin Problems Symptoms and Treatments in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रूखी त्वचा

सर्दियों की तरह की गर्मियों में भी आपकी त्वचा बेजान हो जाती है। गर्म हवा के कारण ड्राई स्किन से कई लोग परेशान रहते हैं। धूप, एसी या पूल में रहने के कारण इस तरह की चिड़चिड़ी त्वचा आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में रूखी त्वचा से बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

-धूप में निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

-नहाते समय त्वचा धोने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।

-नहाते समय गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का उपयोग करें।

-नहाने के बाद और रूखी त्वचा होने पर मॉइस्चराइजर लगाएं लेकिन ध्यान रहे कि वह सुगंध रहित हो।

Summer Skin Problems Symptoms and Treatments in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खुजली वाले दाने

गर्मी में अक्सर बच्चों और बड़ों को खुजली वाले दाने हो जाते हैं। जो लोग बाहर रहते हैं, धूप में अधिक समय बिताते हैं, पैदल चलते हैं, उन्हें पसीने और पॉइज़न आइवी नाम के तैलीय रार पौधे के कारण खुजली वाले दाने हो जाते हैं। इससे शरीर पर चकते पड़ जाते हैं और बहुत ज्यादा खुजली होती है। इनसे बचने के लिए धूप में कम निकलें। बाहर से आएं तो कपड़े और त्वचा को धोएं। वर्कआउट के बाद अपने कपड़ों को तुरंत बदल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Problems Symptoms and Treatments in Hindi
allergy

हीट रैश

गर्मियों में कई लोगों को हीट रैशेज भी हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा में जमा रहता है। इसके कारण दाने हो जाते है और खुजली की समस्या होने लगती है। वहीं जब दाने फटने लगता है और पसीना बाहर निकलने लगता है तो त्वचा लाल होने लगती है और स्किन में चुभन महसूस होती है।

-हीट रैश की समस्या से बचाव के लिए अगर आप गर्मियों में हमेशा एसी में रहते हैं तो थोड़ा व्यायाम भी करें।

-त्वचा को ठंडा रखने का प्रयास करें ताकि पसीने की समस्या न हो।

-हल्के सूती और ढीले ढाले कपड़े पहनें।

विज्ञापन
Summer Skin Problems Symptoms and Treatments in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

धूप से एलर्जी

कई लोगों को धूप से एलर्जी होती है। जिससे शरीर पर पित्ती पड़ जाती हैं। त्वचा लाल पड़ने लगती है। पपड़ीदार और बहुत ज्यादा खुजली होने की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को छाले भी पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप धूप से बचाव करें। ऐसे कपड़े पहनें जो आपको धूप से बचाएं। जैसे लंबी हैट, दुपट्टा आदि रखें। 
------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed