फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी में होने वाली बीमारियों को छूमंतर कर देती है अदरक, इस तरह करें डाइट में शामिल

Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
मोना नारंग एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
surprising health benefits of ginger
Cough And Cold
सर्दी की शुुरुआत होते ही लोग गर्म कपड़ों को अपने वॉर्डरोब से निकालने लगते हैं, ताकि सर्दी के प्रकोप से बचे रहे और उस दौरान होने वाली बीमारियों से भी बच सके, लेकिन केवल गर्म कपड़े पहनने से ही आप बीमारियों से नहीं बच सकते। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ घरेलू औषधि की जानकारी रखें, जिससे आप अपने आप को सेहतमंद रख सकें।


आपकी रसोई में मौजूद अदरक एक अच्छी घरेलू औषधि है। इसके सेवन से आप छोटी-मोटी बीमारियां जो ठंड के मौसम में बेहद परेशान करती हैं उनसे खुद को बचा सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि अदरक के सेवन से किन-किन बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।
surprising health benefits of ginger
Cough And Cold
सर्दी-जुकाम और खांसी से मिलेगी राहत
अगर आप सर्दी के मौसम में अदरक का सेवन करते हैं तो आप सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। हमेशा कोशिश करें कि सर्द मौसम में अदरक वाली चाय पिएं, साथ ही यह भी कोशिश करें की आप अपने खाने में अदरक का इस्तेमाल मसाले के तौर पर करें।
surprising health benefits of ginger
home remedies for cold and cough
इंफेक्शन से लड़ने में करें मदद
अदरक में काफी सारे गुण होते हैं, जिनमें सबसे अधिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। साथ ही अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंटिव और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। इससे आप अधिक स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
surprising health benefits of ginger
d
दर्द से दे छुटकारा
अदरक के सेवन से केवल सर्दी खांसी में ही नहीं बल्कि दर्द में भी राहत मिलती है। अदरक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिसके चलते दर्द में काफी राहत मिलती है।
विज्ञापन
surprising health benefits of ginger
high blood sugar
ब्लड शुगर में फायदेमंद
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए अदरक का सेवन वरदान होता है। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed