{"_id":"5e5cad2a8ebc3ef382540f1d","slug":"syphilis-sexual-contact-diseases-symptoms-causes-treatment-and-prevention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन संबंध से फैलती है ये जानलेवा बीमारी, जोड़ों में दर्द और भूख न लगना हैं लक्षण, हो जाएं सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
यौन संबंध से फैलती है ये जानलेवा बीमारी, जोड़ों में दर्द और भूख न लगना हैं लक्षण, हो जाएं सावधान
क्या आपको भी कभी छाले हुए हैं। कई बार मुंह में अगर छाले हो जाते हैं तो हमारा खाना-पीना मुहाल हो जाता है। छाले दर्दनाक होते हैं, लेकिन जब छालों में दर्द ही न हों, तो यह और गंभीर हो सकता है। जी हां, ऐसे दर्दरहित छाले केवल मुंह में नहीं बल्कि योनि, गुदा और मलाशय में भी हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं यौन संचारित संक्रमण सिफिलिस यानी की उपदंश की। जिस तरह खानपान में लापरवाही की वजह से मुंह में छाले होते हैं, उसी तरह यौन संबंध में लापरवाही यौनांग में छाले का कारण बनते हैं। आइए, जानते हैं इस खतरनाक बीमारी के बारे में विस्तार से:
2 of 11
Sex Disease by Bacteria
- फोटो : Pixabay
सिफिलिस टी पैलिडम बैक्टीरिया द्वारा फैलने वाला संक्रमण है, जो त्वचा पर होने वाले सिफिलिटिक छाले और श्लेष्मा झिल्ली में ट्रांसफर हो जाता है। यह ऐसा यौन संक्रमण है, जिसका समय से इलाज नहीं कराए जाने पर गंभीर रूप धारण कर लेता है और फिर यह और ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
3 of 11
Sex Disease by Bacteria
- फोटो : Pixabay
सिफिलिटिक छालों से संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क के माध्यम से भी इसका संक्रमण फैलता है। मौखिक(ओरल), गुदा और योनि संबंधित यौन संबंधों के दौरान इस बीमारी के फैलने की ज्यादा संभावना होती है। जानकर आश्चर्य होगा कि यह संक्रमण चुंबन के माध्यम से भी फैल सकता है। हालांकि बहुत ही कम मामलों में ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
बैक्टीरिया
- फोटो : Social media
मुंह, त्वचा, जननांगों या मलाशय की सतह पर होने वाला दर्दरहित छाला इस संक्रमण का पहला संकेत है। कई बार ये छाले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन यदि इलाज न किया जाए तो बैक्टीरिया शरीर में ही रह जाते हैं, जोकि आगे चलकर खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षणों के बारे में:
इस रोग का यह पहला लक्षण है- अल्सर या घाव। पुरुषों के लिंग में जबकि महिलाओं के गर्भाशय, योनि या फिर इन दोनों अंगों के बाहरी हिस्से पर अल्सर हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।