फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips:स्प्राउट्स समेत ये 4 'हेल्दी' चीजें कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक, डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका

Sat, 22 Nov 2025 04:42 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 22 Nov 2025 04:42 PM IST
सार

Harmful Healthy Foods : आज के समय में बहुत से पाचन से संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। कई जो थोड़े जागरूक हैं और हेल्दी चीजों का सेवन कर रहे हैं उनमें भी ऐसी परेशानियां देखने को मिलती है। इसी के बारे में डॉक्टर ने कुछ सुझाव दिया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
These healthy foods including sprouts are harmful to your health Doctors say they're harmful to digestion
स्प्राउट्स - फोटो : Freepik.com

Healthy Foods se Acidity Aur Bloating: आज के समय में बहुत से लोग फिटनेस को लेकर बहुत जागरुक हैं। ऐसे में बहुत से लोग हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, पर कुछ ऐसी हेल्दी चीजें हैं जो पाचन संबंधित संवेदनशील लोगों के लिए फायदे के बजाय नुकसानदायक हो सकती हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर शालिनी सिंह सौलंके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे कुछ हेल्दी चीजें सेहते के लिए नुकसानद हो सकती हैं।



इसका कारण इन खाद्य पदार्थों में मौजूद कुछ ऐसे कंपाउंड हैं जो आंतों को परेशान करते हैं। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि हर 'हेल्दी' चीज हर किसी के लिए अच्छी नहीं होती। अगर आप नियमित रूप से इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं और लगातार पेट की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं और इन चीजों को खाने से बचें या तुरंत इसके खाने का तरीका बदलें।

These healthy foods including sprouts are harmful to your health Doctors say they're harmful to digestion
स्प्राउट्स - फोटो : Freepik

कच्चा स्प्राउट्स और कच्चा सलाद
डॉक्टर सोलंकी के अनुसार कच्चे स्प्राउट्स में लैक्टिक एसिड और कुछ अन्य यौगिक होते हैं जो संवेदनशील आंतों को परेशान कर सकते हैं, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ जाती है। इसी तरह बहुत ज्यादा कच्चा सलाद खाने से उसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स और ब्रोकली जैसे सब्जियों में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड्स पेट में गैस बनने का कारण बनते हैं। इसलिए स्प्राउट्स को भाप में हल्का पकाकर खाएं और सलाद का सेवन भी सीमित मात्रा में करें।


ये भी पढ़ें- Belly Fat: बढ़े पेट के साथ बढ़ने लगती हैं ये खतरनाक बीमारियां, समय रहते हो जाएं सावधान
These healthy foods including sprouts are harmful to your health Doctors say they're harmful to digestion
आर्टिफिशियल शुगर - फोटो : Freepik.com

आर्टिफिशियल शुगर और फ्लेवर्ड दही
आर्टिफिशियल शुगर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, लेकिन यह आपके गट बैक्टीरिया (आंतों के अच्छे बैक्टीरिया) को नुकसान पहुंचाती है। दूसरा फ्लेवर्ड दही या योगर्ट में अक्सर बहुत अधिक मात्रा में शुगर डाली जाती है। यह अतिरिक्त चीनी आंतों में जाकर हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ाती है, जिससे गट में सूजन पैदा होती है। इसलिए इन हेल्दी चीजों का सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।


ये भी पढ़ें- H5N5 Virus: बर्ड फ्लू के दुर्लभ स्ट्रेन से इंसानों में पहली मौत, रिपोर्ट में जानिए सबकुछ विस्तार से
विज्ञापन
विज्ञापन
These healthy foods including sprouts are harmful to your health Doctors say they're harmful to digestion
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com

ओवरनाइट ओट्स और दूध
ओवरनाइट ओट्स (दूध में रात भर भिगोए हुए ओट्स) को बिना पकाए खाना संवेदनशील पेट के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ओट्स में मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट्स को रात भर भिगोने के बाद भी पाचन तंत्र के लिए पचाना मुश्किल होता है। अगर आप इसे कच्चा खाते हैं, तो पेट में गैस बनने और ब्लोटिंग की समस्या होना तय है।

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


विज्ञापन
These healthy foods including sprouts are harmful to your health Doctors say they're harmful to digestion
उबला हुआ स्प्राउट्स (उबला हुआ स्प्राउट्स) - फोटो : Freepik.com
खाने का तरीका बदलकर पाएं राहत
डॉक्टर सोलंकी के अनुसार अगर आपको ये चीजें खानी हैं, तो इनका तरीका बदलें। कच्चे स्प्राउट्स को भाप में हल्का पकाकर खाएं। सलाद को सीमित करें। फ्लेवर्ड दही के बजाय सादा दही खाएं और उसमें ताजे फल मिलाएं। ओवरनाइट ओट्स खाने के बजाय, उन्हें गरम करके या पकाकर ही खाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed