{"_id":"5be921e0bdec2253c9587668","slug":"these-people-should-avoid-eating-almonds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन लोगों को बादाम का सेवन पड़ सकता है महंगा, भूलकर भी न करें खाने की गलती","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन लोगों को बादाम का सेवन पड़ सकता है महंगा, भूलकर भी न करें खाने की गलती
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
almonds
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तक आपने बादाम खाने के तमाम फायदे सुने होंगे। कई बार लोगों को यह कहते भी सुना होगा कि दिमाग को तेज बनाना है तो रोजाना सुबह बादाम खाए। हो सकता है आप रोजाना इसे खाते भी हो। बहुत सारे लोग स्वस्थ रहने के लिए भी इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि इसमें में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इतनी ही नहीं यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है पर क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए बादाम का सेवन नुकसान भी दे सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए...
- फोटो : file photo
हाई ब्लड प्रैशर के पेशेंट्स
जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हैं, उन्हें बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इन लोगों को नियमित तौर पर ब्लड प्रैशर की दवाईयां लेनी रहती हैं, जिनके साथ बादाम का सेवन आपको भारी पड़ सकता है।

पथरी की समस्या
जिन लोगों के किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी परेशानी हो उन्हें बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है।
जिन लोगों के किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी परेशानी हो उन्हें बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : file photo
पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां
अगर आपको डाइजेशन संबंधी कोई परेशानी है तो ऐसे में आपको बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो बादाम का खाना एवॉइड करें।
अगर आपको डाइजेशन संबंधी कोई परेशानी है तो ऐसे में आपको बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो बादाम का खाना एवॉइड करें।
विज्ञापन
- फोटो : file photo
मोटापे से परेशान लोग
जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनको भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।
जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनको भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।