सब्सक्राइब करें

Health Tips: सावधान! अगर आप इन लोगों में से हैं तो तांबे के बर्तन में कभी न पिएं पानी, वरना बिगड़ जाएगी हालत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 14 Apr 2026 11:31 AM IST
सार

Copper Bottle Side Effects: अगर आपको भी लगता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपकी सभी दिक्कतें दूर होंगी तो ये लेख आपके काम का है। दरअसल, कुछ लोगों को ये पानी फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है। 

विज्ञापन
these people should not use copper bottle for water tambe ke bartan me pani pine ke nuksan
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
Copper Bottle Side Effects:  तांबे के बर्तन में पानी पीने को अक्सर आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपायों में फायदेमंद माना जाता है। ऐस माना जाता है कि इससे शरीर को मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं, पाचन सुधारता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। पर, क्या आप जानते हैं कि ये हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है।


दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना नुकसानदेह हो सकता है। इस बारे में हममें से ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं है। ऐसे में यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीने से बचना चाहिए और क्यों यह कुछ स्थितियों में हानिकारक साबित हो सकता है।
 
Trending Videos
these people should not use copper bottle for water tambe ke bartan me pani pine ke nuksan
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए - फोटो : Freepik.com
पेट में अल्सर की समस्या वाले

तांबे का पानी अत्यधिक अम्लीय हो सकता है, जो पेट की नाजुक परतों पर असर डालता है। पेट में अल्सर या गैस की समस्या वाले लोग इसे पीने से जलन, दर्द और एसिडिटी बढ़ सकते हैं। उनका पाचन तंत्र संवेदनशील होने के कारण यह पानी और परेशानी पैदा कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
these people should not use copper bottle for water tambe ke bartan me pani pine ke nuksan
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए - फोटो : Freepik.com
एसिडिटी या अपच से परेशान लोग

जो लोग पहले से ही एसिडिटी या अपच की समस्या झेल रहे हैं, उनके लिए तांबे का पानी नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ तत्व पेट में एसिड लेवल बढ़ा सकते हैं, जिससे जलन, जलन और खट्टी डकार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 
these people should not use copper bottle for water tambe ke bartan me pani pine ke nuksan
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए - फोटो : Freepik
बच्चों और शिशुओं को

बच्चों और शिशुओं का पाचन तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है। तांबे का पानी बच्चों के पेट में हल्के से लेकर गंभीर पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। साथ ही, बच्चे इसकी मात्रा को नियंत्रित नहीं कर सकते, जिससे जोखिम बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन
these people should not use copper bottle for water tambe ke bartan me pani pine ke nuksan
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए - फोटो : Adobe Stock Photo
गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं के लिए तांबे का पानी सीमित मात्रा में ही सुरक्षित हो सकता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन होने पर पेट में जलन, एसिडिटी या अन्य पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जो मां और भ्रूण दोनों के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed