फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सुबह चाय-कॉफी की जगह इन पेय पदार्थों से करें दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेगा लाभ

Sun, 05 Mar 2023 10:59 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Morning Drink Health Benefits Except Tea and Coffee Know More In Hindi
सुबह पीएं ये ड्रिंक्स - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कहा जाता है कि सुबह की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। पूरा दिन तरोताजा रहने और शरीर स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय किया जाने वाला सेवन सेहतमंद होना चाहिए। अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन चाय या कॉफी की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक है। अध्ययन के मुताबिक, सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी और पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सुबह चाय-कॉफी पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी से भरपूर हों और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करें। कई ऐसी माॅर्निंग ड्रिंक्स हैं, जिन्हें सुबह सुबह पीने से सेहत को लाभ होता है। आगे जानिए चाय-कॉफी की जगह सुबह किन पेय पदार्थों के सेवन से करनी चाहिए दिन की शुरुआत।

Today Health Tips Morning Drink Health Benefits Except Tea and Coffee Know More In Hindi
सुबह पीएं दूध - फोटो : iStock

दूध

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह के नाश्ते में चाय के बजाए दूध पीने की आदत डालें। दूध को काफी पौष्टिक माना जाता है। विटामिंस, कैल्शियम की मात्रा से भरपूर दूध के नियमित सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। सुबह दूध का सेवन पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में दूध का सेवन करना चाहिए।

Today Health Tips Morning Drink Health Benefits Except Tea and Coffee Know More In Hindi
नींबू पानी का सेवन - फोटो : iStock

गुनगुना नींबू पानी

नींबू पानी को ऊर्जा देने वाला ड्रिंक कहा जाता है। गर्मियों में आप वैसे तो कभी भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है लेकिन सुबह सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। वजन बढ़ने से रोकता है और दिन की शुरुआत भी अच्छी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Morning Drink Health Benefits Except Tea and Coffee Know More In Hindi
नारियल पानी का सेवन - फोटो : iStock

नारियल पानी

सेहत के लिहाज से नारियल पानी भी लाभदायक है। नारियल पानी को एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। सुबह नारियल पानी के सेवन से पूरे दिन ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। नारियल पानी में वसा और शुगर की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हर तरह से अच्छा है। 

विज्ञापन
Today Health Tips Morning Drink Health Benefits Except Tea and Coffee Know More In Hindi
सुबह जूस पीएं - फोटो : Pixabay

जूस

सुबह ताजे फलों का जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जूस शरीर को एनर्जी देता है, साथ ही सेहत को मजबूत बनाता है। वैसे तो सुबह आप कई तरह के जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट आंवले का जूस, एलोवेरा का जूस, अनार का जूस और लौका का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed