हमारे किचन में कई ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जिनका हम सभी रोज सेवन तो करते हैं पर उनसे होने वाले फायदों से अक्सर अनजान रह जाते हैं। टमाटर का सेवन आप सभी निश्चित ही रोजाना करते होंगे पर क्या इसके फायदे जानते हैं? लाल रंग की ये सब्जी अपने आप में कई विशेष स्वास्थ्य लाभ समेटे हुए होती है।
Health Tips: आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है ये जूस, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का मिलेगा फुल डोज
टमाटर के जूस में विटामिन ए, विटामिन ई., फ्लेवोनॉयड, फाइटोस्टेरॉल और ढेर सारे घुलनशील विटामिन्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों को स्वस्थ रखता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष्टिकता का खजाना है टमाटर का जूस
टमाटर के जूस में विटामिन ए, विटामिन ई., फ्लेवोनॉयड, फाइटोस्टेरॉल और ढेर सारे घुलनशील विटामिन पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों को स्वस्थ रखता है। बहुत लो कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह वजन को कम करने में भी मददगार है।
अध्ययनों से पता चलता है कि टमाटर के जूस में कई प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों से आपको बचा सकते हैं।
टमाटर का जूस कैसे बनाएं
टमाटर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले मध्यम आंच पर कटे हुए टमाटर को पैन में ढककर पकाएं। जब ये पक जाएं तो गैस बंद करें और टमाटर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे धनिया पत्ती और लाल शिमला मिर्च के साथ ब्लेंड करें। इससे टमाटर के जूस का स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाते हैं। आप इसमें काली मिर्च, काला नमक और पीसा जीरा भी मिला सकते हैं।
लिवर के लिए बहुत फायदेमंद
टमाटर में मौजूद लाइकोपीन को लिवर के लिए बहुत लाभकारी पाया गया है, ये आपको संक्रमण से बचाता है और लिवर डिटॉक्स की प्रक्रिया को भी बढ़ावा देता है। लाइकोपीन फ्री-रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी बचाता है, इससे कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा होती है। चूंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। गर्मियों के दिन में जब डिहाइड्रेशन का खतरा काफी बढ़ जाता है, इस जूस के सेवन से आप डिहाइड्रेशन से भी बचे रह सकते हैं।
क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?
आहार विशेषज्ञ पायल शर्मा कहती हैं, वैसे तो टमाटर और इसका जूस आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है पर जिन लोगों को एलर्जी, डायरिया, जोड़ों के दर्द और किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें टमाटर जूस से दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए वे इसका सेवन न करें। इसके सेवन से अन्य कोई दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें। ज्यादातर लोगों के लिए ये सुरक्षित है इसलिए आप बिना किसी ज्यादा चिंता के इसका सेवन करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X