फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े में धूल चटाने वाले दारा सिंह से जुड़ी ये 5 बातें शायद ही जानते होंगे आप

Thu, 12 Jul 2018 09:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Unknown facts about Legendary Wrestler and bollywood star Dara singh life

रामायण में हनुमान का रोल करने वाले फेमस पहलवान दारा सिंह ने अखाड़े में बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाकर रख दी थी। रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह को रेसलिंग के इतिहास में आज भी बहुत इज्जत के साथ याद किया जाता है। उन्होंने पहलवानी के खेल में ऐसा इतिहास रचा जिसे कभी भी भूला नहीं जा सकता। आइए आज इस मौके पर जानते हैं कई ऐसी खास बातें जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा।  

Unknown facts about Legendary Wrestler and bollywood star Dara singh life

लोगों को शायद ही पता हो कि रेसलिंग से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले दारा सिंह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉपिक में से एक हैं।दारा सिंह की लंबी बीमारी से लड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। पंजाब के अमृतसर जिले में जन्मे दारा सिंह ने अपने समय के बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े की धूल चटाई थी।साल 1947 में दारा सिंह ने 'भारतीय स्टाइल' की कुश्ती में मलेशियाई चैंपियन त्रिलोक सिंह को हराकर कुआलालंपुर में मलेशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप अपने नाम की थी।

Unknown facts about Legendary Wrestler and bollywood star Dara singh life
dara singh

पांच साल तक फ्री स्टाइल रेसलिंग में दुनिया भर के पहलवानों को चित्त करने के बाद दारा सिंह भारत आकर साल 1954 में भारतीय कुश्ती चैंपियन बने। जिसके बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ देशों का दौरा कर विश्व चैंपियन किंग कॉन्ग को भी धूल चटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown facts about Legendary Wrestler and bollywood star Dara singh life

दारा सिंह की लोकप्रियता देख कनाडा के विश्व चैंपियन जार्ज गार्डीयांका और न्यूजीलैंड के जॉन डिसिल्वा ने साल 1959 में कोलकाता में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में उन्हें खुली चुनौती दे डाली जिसके बाद दारा सिंह ने उन दोनो को भी धूल चटाई थी।

विज्ञापन
Unknown facts about Legendary Wrestler and bollywood star Dara singh life
दारा सिंह कुश्ती में कभी ना हारने वाले चैम्पियन कहलाते थे। साल 1968 की वर्ल्ड चैम्पियन शिप के साथ ही उन्होंने कुश्ती में हमेशा जीत हासिल की। दारा सिंह ने कई वर्ल्ड क्लास चैम्पियन्स के खिलाफ भी कुश्ती लड़ी।इस कुश्ती में उन्होंने जेबियोस्को और लू टीज को बुरी तरह हराया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed