सब्सक्राइब करें

बार-बार जाते हैं पेशाब और रहती है जलन तो मिलें डॉक्टर से, हो सकती है यूरिन संबंधी ये बीमारी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 09 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
urine infection symptoms and causes
प्रतीकात्ममक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूरिन इंफेक्शन की समस्या को अक्सर महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन सच बात तो ये है कि इस किस्म के इंफेक्शन से जितना प्रभावित महिलाएं होती हैं उतना ही प्रभावित पुरुष भी होते हैं। यूरिन इंफेक्शन से ग्रसित लोगों को यूरिन करते समय दर्द, जलन व कई दूसरी समस्या महसूस होती है। लेकिन इस तरह की बीमारी को लेकर लोग डॉक्टर के पास जाने में आनाकानी करते हैं। लोग इस तरह की समस्या को तब तक गंभीरता से नहीं लेते जब तक यह तकलीफ हद से पार न हो जाए और इस प्रक्रिया में अक्सर लोग खुद को और भी ज्यादा बीमार कर लेते हैं।

Trending Videos
urine infection symptoms and causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेडिकल भाषा में इस तरह की बीमारी को डिस्यूरिया नाम से जाना जाता है। यह एक प्रकार का इंफेक्शन है, जो योनि में किसी अनचाहे बैक्टीरिया के पनप जाने पर होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर इस तरह की दिक्कत महिलाओं को 20 से 50 वर्ष की आयु के दौरान होती है लेकिन पुरुष भी इस बीमारी से अछूते नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
urine infection symptoms and causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंफेक्शन के लक्षण

यूरिन इंफेक्शन मूत्र मार्ग के जरिए किसी बैक्टीरिया का यूरिनरी सिस्टम और ब्लेडर तक फैलने पर होता है और यही कारण है कि इस तरह का इंफेक्शन जितना महिलाओं को प्रभावित करता है उतना ही पुरुषों को भी करता है। इस दौरान प्रभावित व्यक्ति को यूरिन में बहुत स्मेल आना, बार-बार यूरिन पास होना, यूरिन के साथ ब्लड आना, चेस्ट और बैक में दर्द होना या जल्दी-जल्दी बुखार के रूप में भी सामने आ सकते हैं।

urine infection symptoms and causes
- फोटो : Pixabay

पुरुषों में होते हैं इस तरह के लक्षण

पुरुषों को डिस्यूरिया का पता लगाने के लिए कुछ खास लक्षणों पर गौर करना चाहिए। अगर डिस्यूरिया की समस्या पुरुषों में होती है तो उन्हें प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें होती हैं। इसमें स्वेलिंग हो सकती है, इजेक्यूलेशन के वक्त दर्द हो सकता है, यूरिन पास करते समय दर्द हो सकता है और बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है। इस तरह का अनुभव काफी दर्द भरा हो सकता है इसलिए अगर आपको भी संदेह हो कि आप इस बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको बिना झिझक डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह समस्या काफी खतरनाक हो सकती है।

विज्ञापन
urine infection symptoms and causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य कारणों का होना भी संभव

यूरिन से जुड़ी समस्या होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। शरीर की बनावट और कार्यप्रणाली काफी जटिल होती है हर अंग सुचारू रूप से काम करने के लिए एक-दूसरे पर निर्भर करता है और यही कारण है कि जब शरीर में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसके कई कारण हो सकते हैं। उदहारण के लिए यूरिन से जुड़ी समस्या होने पर ना केवल संक्रमण बल्कि स्टोन या पथरी होने का भी संदेह रहता है। यूरिनरी सिस्टम में स्टोन हो जाने पर भी बार-बार यूरिन आना, यूरिन का कलर, धुंधला, पिंक या सॉइल जैसा दिखना, मन खराब रहना, वॉमिट होना, शॉल्डर और बैक में दर्द रहना और बुखार होने जैसी दिक्कते रह सकती हैं।

नोटः यह लेख आपकी जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed