{"_id":"685fd008e20503b72a0637e5","slug":"vegan-diet-tips-vegetarian-nutrients-to-focus-on-before-going-vegan-lifestyle-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vegan Tips: क्या वीगन डाइट सबके लिए सही है? जानें इस जीवनशैली में किन पोषक तत्वों पर ध्यान देना है जरूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Vegan Tips: क्या वीगन डाइट सबके लिए सही है? जानें इस जीवनशैली में किन पोषक तत्वों पर ध्यान देना है जरूरी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 28 Jun 2025 04:50 PM IST
सार
वीगन डाइट को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। आज के समय इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि वीगन क्या होता है और वीगन डाइट में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?
विज्ञापन
1 of 7
वीगन डाइट
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Vegan Diet Tips: आजकल वीगन डाइट का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें केवल पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, अनाज, नट्स और बीज आदि शामिल होते हैं। यह जीवनशैली आमतौर पर वे लोग अपनाते हैं जो पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हैं। इस डाइट में सिर्फ उन चीजों को ही प्राथमिकता दी जाती है, जिनसे जानवरों को कोई हानि न हो।
क्या होता है वीगन?
कुछ लोगों को लगता है कि वीगन का मतलब सिर्फ मांसाहारी चीजों का सेवन न करना है, लेकिन ऐसा नहीं है। वीगन डाइट में ऐसी कोई भी चीज नहीं खाई जाती जो जानवरों से जुड़ी होती है, जैसे डेयरी प्रोडक्ट (दूध, दही, पनीर) और शहद आदि। अब जो लोग इस डाइट का पालन करते हैं उन्हें आमतौर पर वीगन कहा जाता है। ऐसे में वीगन लोगों के पास पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ का सबसे अच्छा विकल्प होता है।
2 of 7
वीगन डाइट
- फोटो : Adobe Stock
यही वजह है कि वीगन डाइट अपनाना इतना आसान नहीं होता है और यह सबके लिए उपयुक्त भी नहीं हो सकती। इस डाइट का पालन करने से शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, क्योंकि पौधों-आधारित आहार में कुछ जरूरी पोषक तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं। आइए, इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि वीगन डाइट अपनाने से पहले हमें किन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
वीगन डाइट के लाभ और चुनौतियां वीगन डाइट फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो पाचन, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है। हालांकि, इसमें कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन B12, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी हो सकती है। बिना सही योजना के यह डाइट पोषण की कमी, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। अब आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विटामिन B12 विटामिन B12 मुख्य रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है, और इसकी कमी से थकान, एनीमिया और तंत्रिका तंत्र की समस्याएं हो सकती हैं। वीगन डाइट अपनाने वालों को फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ जैसे नॉन-डेयरी दूध, न्यूट्रीशनल यीस्ट या B12 सप्लीमेंट्स लेने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
वीगन डाइट
- फोटो : Adobe Stock
आयरन
आयरन की कमी से एनीमिया हो सकती है। वीगन डाइट में पालक, दाल, कद्दू के बीज और क्विनोआ जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। साथ में विटामिन C युक्त फल, जैसे संतरा, आयरन के अवशोषण को बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें में डाइट में शामिल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।