पिछले कुछ वर्षों में हृदय रोगों के मामले में आई तेजी, विशेषज्ञों की चिंता बढ़ाने वाली है। हाल के महीनों में 'सडेन हार्ट अटैक' के केस भी काफी बढ़े हुए रिकॉर्ड किए गए हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, विशेषरूप से युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले काफी गंभीर हैं। उन लोगों में भी इस तरह की समस्या देखी जा रही है जिनको महामारी से पहले हृदय रोगों की समस्या नहीं थी, या संभवत: वह इससे अनजान थे। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आए हार्ट अटैक के बाद जिम में बढ़ते दिल के दौरे के मामलों को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल तीन वीडियो ने हार्ट अटैक के एक नए कारक को लेकर लोगों के बीच चर्चा बढ़ा दी है।
हृदय रोग विशेषज्ञ ने चेताया: डीजे की तेज आवाज बढ़ा रही है 'सडेन हार्ट अटैक' का खतरा, आप भी हो सकते हैं शिकार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं हार्ट अटैक के तीन वीडियो
यूपी के मैनपुरी में गणेश मूर्ति पंडाल में हनुमान की भूमिका करते हुए रवि शर्मा अचानक ज़मीन गिर पड़े।
A 48 years old IVRI #Bareilly employee dies of heart attack while dancing over #Govinda's song during a party.#heartattack #bareillyemployee pic.twitter.com/xggKMMReb5 Stage Artist Yogesh Gupta, 20, Collapses Dead On Stage While Performing...
अचानक आए हार्ट अटैक के तीन वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तीनों में तेज आवाज वाले साउंड्स कॉमन हैं।
पहले वीडियो में गणेश मूर्ति पंडाल में हनुमान की भूमिका करते हुए रवि शर्मा को अचानक दिल का दौरा पड़ गया।
जिसके बाद जिला अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। ॐ शांति pic.twitter.com/9onbKgpotu
दूसरे वीडियो में बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान 48 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक आया जिसके कारण उसकी तुरंत मौत हो गई।
तीसरे वीडियो में जम्मू के 20 वर्षीय स्टेज कलाकार की भी इसी तरह से अचानक हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।
"Heart attack"...
Collapsed while giving a dance performance during the Ganesh Utsav programme in Kothey village of Jammu...
- republicworld pic.twitter.com/zeDiWHtZBP
क्या तेज आवाज के कारण हो रहा है हार्ट अटैक?
अमर उजाला से बातचीत में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनवर.एम खान कहते हैं इन तीनों वीडियो में डीजे की तेज आवाज को प्रथमदृश्या दिल का दौरा पड़ने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। एहतियात के तौर पर जिन लोगों को हृदय की कमजोरी की दिक्कत रहती है, उन्हें तेज आवाज (जिससे हृदय पर दबाव बढ़ता हो) उससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि कम उम्र के लोगों में इस तरह की दिक्कत हैरान करने वाली है।
वीडियो में जिन लोगों को हार्ट अटैक आया है, या तो उनमें पहले से ही हृदय रोग की समस्या रही होगी या फिर इसे लॉन्ग कोविड के संभावित दुष्प्रभाव के कारण उत्पन्न स्थिति माना जा सकता है। सडेन हार्ट अटैक के मामलों में यदि कार्डियो पल्मोनरी रिस्यूसिटेशन (सीपीआर) दे दिया जाए तो ऐसे लोगों की जान बचाई जा सकती है। सीपीआर में दोनों हाथों से रोगी की छाती को दबाने उसे सांस लेने में मदद मिलती है। रोगी की सांस की जांच करें और सीपीआर की मदद से उसे सांस दिलाएं, ऐसा करके जान बचाई जा सकती है। इस बारे में सभी लोगों को जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
तेज आवाज है घातक
डीजे/लाउडस्पीकर्स की तेज आवाज सिर्फ परेशान करने वाली ही नहीं होती है, ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। जर्मनी स्थित मेंज यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के एक अध्ययन के अनुसार, बढ़ता शोर आपके हार्ट रिदम यानी कि हृदय की लय को बिगाड़ देती है। इस स्थिति को मेडिकल की भाषा में एट्रियल फिब्रिलेशन कहा जाता है। यह स्थिति दिल के धड़कन की अनियमितता को बढ़ा देती है जिसके कारण रक्त के थक्के बनने, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर की समस्या भी हो सकती है।
अध्ययनकर्ताओ का कहना है कि कोई भी चीज जो हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालती है या रक्तचाप में बदलाव का कारण बनती है इसके कारण फिब्रिलेशन ट्रिगर हो सकता है। डीजे/लाउडस्पीकर की तेज आवाज को हमेशा से हानिकारक माना जाता रहा है, यह न सिर्फ हृदय रोगियों के लिए गंभीर है बल्कि स्वस्थ लोगों में भी हृदय की समस्याओं का कारण बन सकती है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
डॉ अनवर कहते हैं, अध्ययनों में पाया गया है कि तेज आवाज के संपर्क में रहने वाले लोगों में दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम अधिक हो सकते हैं। डीजे के साउंड्स से निकलने वाली ध्वनि कंपन, हृदय पर अतिरिक्त प्रहार का कारण बनती है। यह स्थिति नाजुक तंत्रिका अंत को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। इससे सिर्फ हृदय ही नहीं मस्तिष्क और कानों को भी गंभीर नुकसान हो सकता है। तेज आवाज मस्तिष्क के भीतर इंफ्लामेटरी प्रतिक्रियाओं का कारण बनती हुई देखी गई है, जिससे स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।