डाइट ठीक तो सेहत ठीक, हम सभी इस बारे में सुनते रहते हैं। अच्छी और हेल्दी डाइट शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद करती है। इससे शरीर को ठीक तरीके से काम करने के लिए आवश्यक विटामिन्स की पूर्ति हो जाती है। अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से फाइबर की कमी हमारी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। फाइबर की तरह हमें नियमित रूप से कई तरह के विटामिन्स की भी जरूरत होती है।
Vitamins Deficiency: विटामिन ए-बी, सी और डी, किसकी कमी से क्या होता है? एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी
शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और रोगों से सुरक्षित रखने के लिए विटामिन ए, बी,सी और डी बेहद जरूरी होते हैं। क्या आपकी डाइट में इन विटामिन्स की भरपूर मात्रा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहती हैं डायटीशियन?
पुणे स्थित एक अस्पताल में डायटीशियन श्वेता गर्ग कहती हैं, विटामिन ए, बी, सी और डी सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये चारों विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को मजबूत रखने का काम करते हैं।
विटामिन ए आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है वहीं विटामिन-बी शरीर की ऊर्जा और दिमागी कार्यों के लिए, विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के लिए, जबकि विटामिन डी हड्डियों और दिल की मजबूती के लिए बेहद अहम माना जाता है।
कहीं आपके शरीर में इन विटामिन्स की कमी तो नहीं है?
विटामिन ए की कमी से क्या होता है?
विटामिन ए आंखों, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी माना जाता है।
- इसकी कमी आंखों की सेहत बिगाड़ सकती है।
- रात में कम दिखना यानी नाइट ब्लाइंडनेस, कम दिखना या आंखों का दिक्कत हो रही है तो ये विटामिन-ए की कमी का संकेत हो सकता है।
- इस विटामिन के लिए गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, मेथी खाएं। पीले और नारंगी रंग की फल-सब्जियों में ये विटामिन भरपूर मात्रा में होता है।
विटामिन बी की कमी
विटामिन बी शरीर में ऊर्जा बनाने, नसों को स्वस्थ रखने के साथ दिमाग को सक्रिय रखने और खून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- इसकी कमी होने के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आने, हाथ-पैरों में झुनझुनी, याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया, कमजोरी और मानसिक भ्रम तक हो सकता है।
- शाकाहारी लोगों में इसकी कमी अधिक देखी जाती है। दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली से विटामिन बी की पूर्ति हो सकती है।
विटामिन सी की कमी
विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है।
- इसकी कमी से बार-बार सर्दी-जुकाम, कमजोरी, मसूड़ों से खून आने, घावों को भरने में समय लगने और थकान जैसी दिक्कतें होती हैं।
- विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।
- आंवला, नींबू, संतरा जैसे खट्टे फल और टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकली से इसकी पूर्ति हो सकती है।

कमेंट
कमेंट X