सब्सक्राइब करें

खाने के तुरंत बाद आप भी पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, हो सकती है डायबिटीज

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
water after meals dangerous for health causes diabetes
सांकेतिक तस्वीर

अक्सर बड़े बुजुर्ग आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीने की सलाह देते होंगे। हममें से अधिकतर लोगों की आदत होती है खाना खाया और हाथ मुंह धोने के तुरंत बाद पानी पी लिया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसा करना डायबिटीज का भी कारण बन सकता है। हम सोचते हैं कि आखिर क्यों खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है। हम आपको बताते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से कौन सी समस्याएं हो सकती है:

Trending Videos
water after meals dangerous for health causes diabetes
सांकेतिक तस्वीर

घर के बुजुर्ग भी आपको बता सकते हैं कि आयुर्वेद में भी खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया गया है। आयुर्वेद के अनुसार जो भी हम खाते हैं वह नाभि के उल्टी तरफ मौजूद जठराग्नि में जाकर पचता है और जठराग्नि खाना खाने के एक घंटे तक सक्रिय रहती है। क्षुधा अग्नि के कारण हमें भूख लगती है और जठराग्नि से भोजन पचता है। ऐसे में खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जठराग्नि शांत हो जाती है और खाना पचने में परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
water after meals dangerous for health causes diabetes
पानी

अगर आप खाना खाने के बाद ऊपर से पानी पी लेते हैं तो पाचन में समस्या आती है। इसलिए आयुर्वेद कहता है कि खाना खाने के एक घंटे तक तक पानी नहीं पीना चाहिए। वहीं घर के बुजुर्ग भी कम से कम आधे घंटे का अंतर रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं खाने के तुरंत बाद पानी पीने से और क्या समस्याएं हो सकती है:

water after meals dangerous for health causes diabetes
meals

खाने में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए शरीर को समय देना चाहिए। खाने के तुरंत बाद पानी पी लेने से इस प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसलिए खाना खाने के करीब 30 मिनट तक पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
water after meals dangerous for health causes diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर

न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि हम जो खाना खाते हैं, उसे पचने में करीब दो घंटे लगते हैं। खाना हमारी ग्रासनली से होकर पेट तक जाता है और मल के रूप में बाहर निलकने से पहले आंत तक जाता है। इस दौरान पेट में बनने वाले तरल पाचन क्रिया में मदद करते हैं। खाना और पानी में अंतर नहीं रखने से यह प्रक्रिया प्रभावित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed