सब्सक्राइब करें

तरबूज का अधिक सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, ऐसे लोग सतर्क रहें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
watermelon overeating side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो फलों का सेवन हर मौसम में किया जा सकता है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो किसी खास मौसम में ही मिलते हैं और इस वजह से वो खाने में काफी अच्छे भी लगते हैं। तरबूज भी ऐसा ही एक फल है, जो गर्मियों में मिलता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट और रसदार होता है। गर्मियों में लोग तरबूज खाना इसलिए पसंद करते हैं, क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी तरबूज खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं तरबूज के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में... 

Trending Videos
watermelon overeating side effects in hindi
तरबूज के नुकसान - फोटो : Pixabay

हो सकती है एलर्जी 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट मेडिकल न्यूज टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तरबूज के अधिक सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है, जैसे कि शरीर में हल्के से लेकर गंभीर चकत्ते या फिर चेहरे पर सूजन। इसके अलावा किसी-किसी को सांस लेने में कठिनाई का भी सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
watermelon overeating side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बढ़ा सकता है ब्लड शुगर लेवल 

  • मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, तरबूज एक मीठा फल है, जिसमें प्रकृतिक रूप से चीनी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए। यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
watermelon overeating side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दस्त और अपच की हो सकती है समस्या 

  • तरबूज में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन पाया जाता है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक, प्रतिदिन 30 मिलीग्राम से अधिक लाइकोपीन की खपत से मतली, दस्त, अपच और सूजन की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
watermelon overeating side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हो सकती हैं हृदय संबंधी समस्याएं 

  • अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, तरबूज में पोटैशियम की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, ऐसे में इसकी अधिक खपत हृदय संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है, जैसे कि अनियमित दिल की धड़कन। इसके साथ ही मांसपेशियों का नियंत्रण भी कम हो सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed