भारतीय रसोई में उपयोग होने वाले मसाले न केवल खाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाते हैं बल्कि इनमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी मसालों को कई औषधि बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। इन्हीं मसालों में से हमारी रसोई में आसानी से मिलने वाला मसाला काली मिर्च है, जिसे मसाले के साथ औषधि की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि काली मिर्च की चाय से वजन कैसे कम कर सकते हैं और कैसे बनती है इसकी चाय....
मोटापा घटाने के लिए हर रोज पिएं इस चीज से बनी चाय, मिलेगा जबरदस्त फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली मिर्च में पाए जाने वाले तत्व तेजी से एक्सट्रा बॉडी फैट को कम करते हैं। शरीर को बीमारियों से दूर रखने में यह एक सुपरफूड की तरह काम करती है।
काली मिर्च के सेवन से आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। आपको वजन कम करने में आसानी होती है।
काली मिर्च की चाय बनाने के लिए एक कप पानी लेकर उस गर्म होने के लिए रख दें। अब एक चौथाई एक चौथाई चम्मच काली मिर्च और एक चम्मच कद्दूकस अदरक डालें। कुछ देर तक अच्छे से उबलने दें। इसे छानकर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और मिठास के लिए चीनी की जगह शहद का उपयोग करें।
इस चाय का सेवन आप नियमित से रूप कर सकते हैं लेकिन ज्यादा काली मिर्च का सेवन न करें।