आपने भी अक्सर कई लोगों को बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से परेशान देखा होगा। इस स्थिति में जोड़ों में तेज दर्द के साथ प्रभावित जोड़ों को हिलाने तक में कठिनाई महसूस हो सकती है। यूरिक एसिड, असल में एक रसायन है, शरीर जब प्यूरीन नामक पदार्थों का ब्रेक डाउन करता है तब इसका निर्माण होता है। प्यूरीन आमतौर पर शरीर में निर्मित होते हैं और कुछ खाद्य-पेय पदार्थों में भी पाए जाते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड को प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों के पाचन से निकलने वाला एक प्राकृतिक अपशिष्ट उत्पाद कहा जा सकता है। शरीर में इसकी मात्रा का बढ़ना आपके लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है।
जानना जरूरी: क्या अधिक तनाव के कारण भी बढ़ सकता है यूरिक एसिड? विशेषज्ञों ने बताए इसे कंट्रोल करने के सबसे आसान तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव और यूरिक एसिड का संबंध
अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग अधिक तनाव लेते हैं उनमें भी यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा हो सकता है। तनाव की स्थिति सीधे तौर पर तो इसे प्रभावित नहीं करती है, पर विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव, अनिद्रा और व्यायाम की कमी के कारण शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ जाता है। इंफ्लामेशन को यूरिक एसिड बढ़ाने वाले कारकों में से एक माना जाता है। तनाव को प्रतिबंधित करके यूरिक एसिड के साथ कई अन्य तरह की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है।
आहार में प्रोटीन को कम करें
प्रोटीन के सेवन को वैसे तो शरीर के लिए अति आवश्यक माना जाता है, पर इसकी अधिकता शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाने का कारण बन सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि हाई प्रोटीन डाइट पेशाब में यूरिक एसिड उत्सर्जन को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा सभी लोगों को प्यूरीन वाली चीजों का भी सेवन कम करना चाहिए। कुछ प्रकार के मांस, समुद्री भोजन और फूलगोभी, हरी मटर, सेम, मशरूम में प्यूरीन की अधिकता हो सकती है।
चीनी की मात्रा को कंट्रोल करें
अधिक चीनी वाली चीजों का सेवन न सिर्फ आपमें डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देता है साथ ही इसे यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ाने वाले कारक के तौर पर भी जाना जाता है। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि मीठी चीजों के अधिक सेवन के कारण भी यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा हो सकता है। प्रोसेस्ड और प्रिजर्व्ड फूड आइटम्स भी आपकी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं, इनसे भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
पानी पीते रहना बहुत आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जो लोग बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं या फिर जिनमें इसका जोखिम अधिक है उनके लिए पानी पीते रहना सबसे आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है। तरल पदार्थों के अधिक सेवन से किडनी के लिए यूरिक एसिड को तेजी से बाहर निकालना आसान होता है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीने की आदत बनाएं। थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ घूंट पानी पीने की आदत बनाकर आप कई तरह की समस्याओं को दूर रख सकते हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।