सब्सक्राइब करें

Health Tips: एक महीने तक चीनी छोड़ने पर शरीर में किस तरह के बदलाव दिखते हैं, जानें पाचन पर क्या असर पड़ता है?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 29 Nov 2025 12:19 PM IST
सार

Quit Sugar for 30 days: कई विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी छोड़ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चीनी छोड़ना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है, जब कोई व्यक्ति चीनी छोड़ता है तो उसके शरीर में कई तरह का बदलाव होता है, आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
What Happens When You Quit Sugar for 30 Days Check benefits Effects on Digestion and Health
नो शुगर डाइट - फोटो : Freepik.com

No Sugar Diet Results: हममें से बहुत से लोग चीनी खाना पसंद करते हैं। चाहे मिठाई हो या चाय हो दिनचर्या में कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिसके माध्याम से हम चीनी का सेवन करते हैं। मगर कई ऐसे स्टडी हैं जिसमें ये बताया गया है कि चीनी हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है। अगर आप लगातार थकान, वजन बढ़ने या त्वचा की समस्याओं से परेशान हैं, तो हो सकता है कि इसका कारण आपकी यही मीठी लत हो। 



ऐसे में चीनी को पूरी तरह से छोड़ना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। एक बार में चीनी को हमेशा के लिए छोड़ना बहुत कठिन है, इसलिए एक महीने के लिए चीनी छोड़ना शुरुआत के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह चुनौती न सिर्फ आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत करती है, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक, हर पहलू को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। 

मगर चीनी को पूरी तरह से छोड़ने पर शरीर में कई ऐसे बदलाव भी होते हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आइए इस लेख में उन्हीं बदलावों के इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इस दौरान होने वाले परेसानियों को आप कैसे कम कर सकते हैं।

Trending Videos
What Happens When You Quit Sugar for 30 Days Check benefits Effects on Digestion and Health
फल - फोटो : Adobe

पहले कुछ दिन मीठा खाने की तीव्र इच्छा और सिरदर्द हो सकता है, क्योंकि आपका शरीर डोपामाइन के आर्टिफिशियल बूस्ट पर निर्भर रहना बंद कर देता है। यह एक अस्थायी परेशानी है। अगर आपको अधिक परेशानी हो, तो आप अपनी डाइट में फल (जैसे केला या बेरी) या भीगे हुए मेवे (जैसे बादाम) शामिल कर सकते हैं, जो नेचुरल शुगर और फाइबर प्रदान करते हैं, जिससे आपकी क्रेविंग कम हो सकती है।

जैसे ही आपका शरीर इस चीनी की लत से मुक्त होता है, आप इसके बाद स्थायी और स्थिर ऊर्जा महसूस करने लगते हैं। यह 30-दिन का डिटॉक्स प्लान आपको यह समझने में मदद करता है कि आपका शरीर नेचुरल, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन पर कैसी सकारात्मक प्रतिक्रिया करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens When You Quit Sugar for 30 Days Check benefits Effects on Digestion and Health
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

पाचन तंत्र पर तुरंत सकारात्मक असर
एक महीने तक चीनी छोड़ने का सबसे पहला और स्पष्ट असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। अत्यधिक चीनी आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भोजन देती है। चीनी बंद करने से इन बुरे बैक्टीरिया की संख्या कम होने लगती है, जिससे आंतों में होने वाली सूजन घट जाती है। इसका सीधा परिणाम यह होता है कि आपको पेट फूलना, गैस और अपच की समस्या में भारी कमी महसूस होती है, और कब्ज से राहत मिलती है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: अकेले में खुद से बातें करना पागलपन है या स्मार्टनेस? जानें इसके पीछे का मनोविज्ञान
What Happens When You Quit Sugar for 30 Days Check benefits Effects on Digestion and Health
स्थिर ऊर्जा स्तर - फोटो : Adobe Stock

स्थिर ऊर्जा स्तर
चीनी ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती है और फिर तेजी से गिराती है, जिससे आपको अचानक ऊर्जा गिरने का अनुभव होता है। चीनी छोड़ने पर, आपका शरीर ऊर्जा के लिए फैट और प्रोटीन जैसे स्थिर स्रोतों पर निर्भर करता है। इससे आपका एनर्जी लेवल दिनभर स्थिर बना रहता है। इसके साथ ही खाली कैलोरी का सेवन बंद होने से वजन में स्पष्ट गिरावट आती है, खासकर पेट के चारों ओर जमा फैट कम होने लगता है।


ये भी पढ़ें- High Blood Pressure: ब्लड प्रेशर हाई रहना खतरे की घंटी, हार्ट से लेकर किडनी और लिवर तक हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
What Happens When You Quit Sugar for 30 Days Check benefits Effects on Digestion and Health
चेहरे पर ग्लो - फोटो : freepik

त्वचा में चमक और बेहतर नींद
चीनी का अधिक सेवन त्वचा में सूजन पैदा करता है, जिससे मुंहासे और समय से पहले एजिंग की समस्या आती है। एक महीने तक चीनी छोड़ने से यह सूजन कम होती है, जिससे त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ दिखने लगती है। इसके अलावा बेहतर हार्मोनल संतुलन के कारण आपकी नींद की गुणवत्ता सुधरती है और आप अधिक गहरी नींद लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed