Art Therapy: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक थकान आम समस्याएं बन गई हैं। इनसे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगों की रचनात्मकता के जरिए भी मन को शांति और शरीर को राहत मिल सकती है? आर्ट थेरेपी एक ऐसा ही अनूठा और प्रभावी तरीका है, जो कला के माध्यम से मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आर्ट थेरेपी क्या है, यह कैसे काम करती है, और इसके क्या फायदे हैं।
Art Therapy: 'आर्ट थेरेपी' क्या है? जानें रंगों और रचनात्मकता से कैसे दूर होता है तनाव
Art Therapy Benefits: तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव जैसी समस्याएं आज के समय बहुत आम हो चुकी हैं। ऐसे में तनाव कम करने के लिए आप आर्ट थेरेपी का सहारा भी ले सकते हैं। ये एक बेहद दिलचस्प और रचनात्मकता तरीका है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह कैसे काम करती है?
आर्ट थेरेपी में रंग, आकार, और बनावट का उपयोग करके व्यक्ति अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है। उदाहरण के लिए, किसी को गुस्सा हो तो वह लाल रंग का इस्तेमाल कर सकता है, जबकि शांति के लिए नीला रंग चुन सकता है। यह प्रक्रिया मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय करती है, जो भावनाओं को प्रोसेस करते हैं। रचनात्मकता के दौरान डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं। थेरेपिस्ट रचनाओं का विश्लेषण करके व्यक्ति के मन की स्थिति को समझते हैं और उपचार की दिशा तय करते हैं।
ये भी पढ़ें- HIV & AIDS: एचआईवी को लेकर अब चिंता की जरूरत नहीं, बचाव के लिए आ गई असरदार वैक्सीन; अध्ययन में देखी गई 99% प्रभावशीलता
आर्ट थेरेपी के फायदे
आर्ट थेरेपी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावी तरीका है, जो रंगों और रचनात्मकता के जरिए तनाव और चिंता को कम करती है। अध्ययनों के अनुसार, यह थेरेपी कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के स्तर को कम करती है, जिससे मन शांत होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, यह नींद की गुणवत्ता में सुधार करती है, जो की समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Nuts in Diet: क्या 'नट्स' वाकई वजन बढ़ाते हैं? जानें कौन से नट्स हैं सेहत के लिए बेस्ट
आर्ट थेरेपी उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते। कला के माध्यम से वे अपनी भावनाओं को सुरक्षित रूप से व्यक्त कर सकते हैं, जिससे मानसिक बोझ हल्का होता है। यह थेरेपी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे डिप्रेशन, पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर, और चिंता विकारों में प्रभावी है। यह आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को बढ़ाती है, जिससे व्यक्ति जीवन में अधिक सकारात्मक महसूस करता है।
आर्ट थेरेपी के लिए किसी विशेष कौशल की जरूरत नहीं है। आप घर पर साधारण ड्राइंग या पेंटिंग से शुरुआत कर सकते हैं, इससे आपका मन हल्का लगेगा। हालांकि, गंभीर मानसिक समस्याओं के लिए प्रशिक्षित थेरेपिस्ट की मदद लें। शुरू करने के लिए आप ऑनलाइन सत्रों का भी लाभ ले सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।