फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lactose Intolerance: दूध पीते ही फूल जाता है पेट? कहीं आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस तो नहीं

Sun, 02 Aug 2026 06:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Aug 2026 06:57 PM IST
सार

लैक्टोज इंटॉलरेंस कोई एलर्जी नहीं बल्कि एक पाचन संबंधी समस्या है। इसमें शरीर छोटी आंत में बनने वाले लैक्टेज एंजाइम की पर्याप्त मात्रा नहीं बना पाता। यही एंजाइम दूध में मौजूद प्राकृतिक शुगर लैक्टोज को पचाने का काम करता है। 

विज्ञापन
what is lactose intolerance know its causes and risk in hindi
लैक्टोज इंटॉलरेंस - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी जब दूध पीते हैं या दही खाते हैं तो कुछ ही मिनटों में पेट में गड़बड़ी और पेट फूलने की दिक्कत शुरू हो जाती है? वैसे तो कभी-कभी ऐसा होना सामान्य है, पर अगर आपको बार-बार ये दिक्कत हो रही है इसे बस अपच समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कई मामलों में ये लैक्टोज इंटॉलरेंस का संकेत भी हो सकता है।



दुनियाभर में लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, ये स्थिति आपके खान-पान के तरीके को प्रभावित करने वाली हो सकती है।  

लैक्टोज इंटॉलरेंस असल में कोई एलर्जी नहीं बल्कि पाचन संबंधी समस्या है। इसमें आंतें पर्याप्त मात्रा में लैक्टेज एंजाइम नहीं बना पातीं। यही एंजाइम दूध में मौजूद प्राकृतिक शुगर लैक्टोज को पचाने का काम करता है। इस वजह से जैसे ही आप दूध या दूध से बनी चीजें खाते-पीते हैं, तुरंत पेट की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं हैं?

what is lactose intolerance know its causes and risk in hindi
लैक्टोज इंटॉलरेंस के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com

लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनिया की बड़ी आबादी किसी न किसी स्तर पर लैक्टोज इंटॉलरेंस से प्रभावित है। एशियाई देशों में इसके मामले ज्यादा देखे जाते रहे हैं। 
 

  • लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण शरीर दूध में मौजूद प्राकृतिक शुगर लैक्टोज को सही तरीके से पचा नहीं पाता।
  • कुछ मामलों में आंतों के संक्रमण, सीलिएक डिजीज और क्रोहन रोग के बाद भी यह समस्या विकसित हो सकती है। 
  • आमतौर पर लोग इसे दूध की एलर्जी समझ लेते हैं पर लैक्टोज इंटॉलरेंस केवल पाचन संबंधी समस्या है।
what is lactose intolerance know its causes and risk in hindi
लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
कैसे करें इसकी पहचान?

आप लैक्टोज इंटॉलरेंस का शिकार हैं या नहीं, इसका पता लगाना बहुत आसान है। 
 
  • दूध या डेयरी उत्पाद खाने के आधे से दो घंटे के भीतर अगर आपको पेट फूलने, गैस बनने, पेट में मरोड़, दस्त जैसी दिक्कते हो रही हैं तो सावधान हो जाइए। 
  • कुछ लोगों में थोड़ी मात्रा में दूध पीने पर भी परेशानी हो सकती है। 
  • डॉक्टर कहते हैं,  लैक्टोज इंटॉलरेंस किसी भी उम्र में हो सकता है। जिन लोगों के परिवार में पहले से यह समस्या रही हो, उनमें जोखिम ज्यादा देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is lactose intolerance know its causes and risk in hindi
दूध पीने के कारण क्या दिक्कतें होती हैं? - फोटो : Freepik.com

तो क्या दूध पीना छोड़ देना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले हर मरीज को दूध पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं होती। कई लोग थोड़ी मात्रा में दूध या भोजन के साथ डेयरी वाली चीजें लेने पर बिना परेशानी के रह सकते हैं। दही में लैक्टोज अपेक्षाकृत कम होता है, इसलिए कई मरीजों को इससे कोई दिक्कत नहीं होती। इसके अलावा बाजार में लैक्टोज-फ्री दूध भी उपलब्ध है। 


खान-पान में और क्या सावधानी बरतें?

यदि आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है तो दूध, मिल्कशेक, आइसक्रीम, क्रीम का सेवन कम कर देना चाहिए। 
 

  • पैकेज्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल पढ़ना जरूरी है क्योंकि कई बिस्कुट, सूप, चॉकलेट में भी दूध की मात्रा हो सकती है।
  • लैक्टोज इंटॉलरेंस का कोई इलाज नहीं है। हालांकि सही डाइट और जीवनशैली में सुधार करके आप लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed