Sciatica Symptoms: अगर आपको कमर के निचले हिस्से से शुरू होकर कूल्हों से होते हुए पैर के पिछले हिस्से तक तीव्र दर्द महसूस होता है, तो यह सामान्य कमर दर्द नहीं, बल्कि साइटिका का संकेत हो सकता है। साइटिका शरीर की सबसे लंबी नस (साइटिक नर्व) के दब जाने या उसमें सूजन आ जाने के कारण होता है।
Health Tips: कमर से लेकर पैर तक होता है दर्द, कहीं ये साइटिका का संकेत तो नहीं, जानें लक्षण
अक्सर लोग कमर और पैर के दर्द को थकान का दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर कमर लेकर पैर के पंजे तक एक साथ दर्द हो रहा है तो ये साइटिका का संकेत हो सकता है। इसे बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इसलिए आइए इसके सभी लक्षणों के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइटिका के मुख्य लक्षण
इस दर्द की सबसे बड़ी पहचान है इसका फैलना। दर्द पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर नितंबों से होता हुआ एक या दोनों पैरों के पिछले हिस्से में जाता है, और कई बार यह पिंडली तक या पैर के अंगूठे तक पहुंच जाता है। इसका कई बार बहुत असहनीय भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: खानपान के अलावा दिनचर्या की ये गलतियां बढ़ा देती हैं किडनी डैमेज का खतरा, बरतें ये सावधानियां
असामान्य लक्षण
दर्द के साथ-साथ प्रभावित पैर में सुन्नपन, झुनझुनी या 'पिन और सुई' चुभने जैसा अनुभव होना भी साइटिका के स्पष्ट लक्षण हैं। इस वजह से रोगी को चलने-फिरने या पैर पर पूरा वजन डालने में कठिनाई होती है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: पेट में गैस से परेशान हैं? डॉक्टर ने बताया- नाभी के पास लगा लें ये एक चीज, तुरंत मिलेगी राहत
दर्द की प्रकृति
साइटिका का दर्द बैठने या आगे की ओर झुकने पर अक्सर बढ़ जाता है, जबकि लेटने पर इसमें कुछ राहत मिल सकती है। तीव्र दर्द के कारण व्यक्ति को लंबे समय तक खड़े रहना भी मुश्किल हो जाता है, और कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे पैर ने काम करना बंद कर दिया है।
क्या करें?
यदि दर्द एक सप्ताह से अधिक समय तक बना रहे, या यदि आपको प्रभावित पैर में कमजोरी, सुन्नपन या मूत्राशय पर नियंत्रण खोने (असंयम) का अनुभव होता है तो आपको बिना देरी किए तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या स्पाइन विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। अगर समय रहते इसका अच्छा इलाज हो जाए तो ये बीमारी ठीक हो सकती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।