फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Breastfeeding Week 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व स्तनपान सप्ताह, जानें क्या है थीम और महत्व

Fri, 01 Aug 2025 08:59 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 01 Aug 2025 08:59 AM IST
सार

  • वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्तनपान के प्रति सभी लोगों को जागरूक करना है।
  • विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 का थीम है 'स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणालियों का निर्माण करें'।

विज्ञापन
Why is World Breastfeeding Week 2025 celebrated know the theme and importance
वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक 2025 - फोटो : Adobe Stock

World Breastfeeding Week 2025: हर साल 1 से 7 अगस्त तक, दुनियाभर में 'विश्व स्तनपान सप्ताह' मनाया जाता है। यह एक वैश्विक अभियान है जिसका उद्देश्य स्तनपान को बढ़ावा देना, उसका संरक्षण करना और इसे समर्थन देना है। स्तनपान न केवल एक शिशु के पोषण का सबसे प्राकृतिक और उत्तम स्रोत है, बल्कि यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार करता है।



इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य स्तनपान के वैज्ञानिक फायदों के बारे में लोगों को बताना है। इसका लक्ष्य एक ऐसा माहौल बनाना है, जहां हर मां बिना झिझक और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने बच्चे को दूध पिला सके। आइए इस लेख में जानते हैं कि विश्व स्तनपान दिवस क्यों मनाया जाया है, साथ ही ये भी जानेंगे कि स्तानपान के क्या फायदा हैं और इस साल के विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 का थीम क्या है?

Why is World Breastfeeding Week 2025 celebrated know the theme and importance
विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 - फोटो : Adobe Stock

क्यों मनाया जाता है 'विश्व स्तनपान सप्ताह'?
'विश्व स्तनपान सप्ताह' मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्तनपान के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है, स्तनपान से संबंधित लोगों के बीच की भ्रांतियों को दूर करना है। यह सप्ताह माताओं और परिवारों को स्तनपान के बारे में सही जानकारी प्रदान करता है, ताकि वे दूध के विकल्पों (जैसे फॉर्मूला मिल्क) के भ्रामक विज्ञापनों से प्रभावित न हों।

इसके अलावा, यह स्वास्थ्य पेशेवरों को सही सलाह देने के लिए प्रोत्साहित करता है और सरकारों को ऐसी नीतियां बनाने के लिए प्रेरित करता है जो कामकाजी माताओं को स्तनपान जारी रखने में मदद करें, जैसे कि मैटरनिटी लीव और वर्कप्लेस पर स्तनपान के लिए सुरक्षित स्थान। इस सप्ताह के माध्यम से हम समाज में एक ऐसी सोच विकसित करना चाहते हैं, जहाँ स्तनपान एक सामान्य और सम्मानित कार्य माना जाए।

Why is World Breastfeeding Week 2025 celebrated know the theme and importance
वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक - फोटो : Adobe Stock

स्तनपान का महत्व
स्तनपान का महत्व बच्चे और मां दोनों के लिए अद्वितीय है। शिशु के लिए, मां का दूध एक संपूर्ण आहार होता है। इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल सही मात्रा में मौजूद होते हैं। यह बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे वह संक्रमण, एलर्जी और अन्य बीमारियों से सुरक्षित रहता है। मां के दूध में मौजूद एंटीबॉडीज बच्चे को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपके मुंह से आती है दुर्गंध? अपनाएं ये तीन घरेलू उपाय, मिलेगा लाभ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why is World Breastfeeding Week 2025 celebrated know the theme and importance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

इतना ही नहीं मां के लिए भी स्तनपान बहुत फायदेमंद होता है। स्तनपान गर्भाशय को उसकी सामान्य स्थिति में लौटने में मदद करता है और प्रसवोत्तर रक्तस्राव के जोखिम को कम करता है। साथ ही यह स्तन कैंसर और डिम्बग्रंथि के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। इसके अलावा यह मां और शिशु के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करता है।


ये भी पढ़ें- Thyroid: थायराइड को नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली में करें ये तीन छोटे बदलाव, कुछ दिनों में दिखेगा असर
 
विज्ञापन
Why is World Breastfeeding Week 2025 celebrated know the theme and importance
विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 - फोटो : Adobe Stock
विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 थीम
'विश्व स्तनपान सप्ताह 2025' का थीम है "स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणालियों का निर्माण करें" (Prioritise Breastfeeding: Create Sustainable Support Systems)। यह थीम इस बात पर केंद्रित है कि स्तनपान को सफल बनाने के लिए केवल व्यक्तिगत प्रयासों से काम नहीं चलेगा, बल्कि मां को परिवार, स्वास्थ्य सेवाओं, कार्यस्थलों और समुदाय से एक स्थायी और लगातार सहायता प्रणाली मिलनी चाहिए।

'प्राथमिकता' देने का अर्थ है कि समाज के सभी स्तरों पर स्तनपान को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता के रूप में देखा जाए। वहीं, 'स्थायी सहायता प्रणालियों का निर्माण' करना इस बात पर जोर देता है कि ऐसी प्रणालियां बनाई जाएं जो केवल कुछ समय के लिए नहीं, बल्कि हमेशा उपलब्ध रहें, ताकि हर मां को जरूरत पड़ने पर सही समय पर मदद मिल सके।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed